Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने सड़क किनारे खड़ा कराया ट्रक...जा भिड़ी रोडवेज बस:3 यात्रियों की मौत, 11 घायल, उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, बोली- चालक को झपकी आई

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलिस की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। दरअसल पुलिस ने एक्सीडेंट का शिकार एक ट्रक को टोचन कर एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ा कर दिया था। एक घंटे बाद ही इस ट्रक से एक तेज रफ्तार रोडवेज बस टकराई गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अंदर सो रहे यात्रियों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। सभी एक दूसरे के गिरने लगे। कुछ यात्री को बस की बॉडी के नीचे दब गए। हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया- बस में कुल 35 लोग सवार थे। आगरा फोर्ट डिपो की यह सरकारी रोडवेज यह बस लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। चालक को झपकी आने के कारण जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ चौकी के पास यह हादसा हो गया। शेष यात्रियों को दूसरी बस से उनके घर भेजा गया। हादसे के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी शीशे चकनाचूर हो गए। फिलहाल पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ चौकी से कुछ ही दूरी पर रविवार रात करीब 1 बजे राजस्थान नंबर के एक ट्रक (RJ 29 GB 1397) ने एक रोडवेज बस में हल्की टक्कर मार दी थी। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची बांगरमऊ पुलिस ने ट्रक को टोचन कराकर बांगरमऊ चौकी के पास एक्सप्रेसवे के किनारे रोड पर ही खड़ा करा दिया था। रात करीब 2 बजे लखनऊ से आगरा जा रही एक दूसरी रोडवेज बस (UP78 KN 2230) रोडसाइड खड़े इस ट्रक के पीछे से टकरा गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। जिनमें से 31 को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 3 को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 11 का इलाज जारी है। शेष यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बसों से उनके घर भेज दिया।। मृतकों में सीतापुर के केल पुरवा गांव निवासी मुकेश सिंह राजपूत (20) पुत्र रमा शंकर समेत 2 अज्ञात शामिल हैं। वहीं घायलों में कुशीनगर, गाजीपुर, आगरा, दरभंगा (बिहार), लखनऊ, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कन्नौज, मथुरा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच और उन्नाव के यात्री शामिल हैं। घायलों की हुई पहचान- पुलिस ने झाड़ा पल्ला, बोली- बस चालक की लापरवाही से हादसा सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को मॉर्च्यूरी भेजा। पुलिस ने हादसे की पूरी जिम्मेदारी रोडवेज बस चालक पर मढ़ दी। पुलिस का कहना है- शुरुआती जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने के कारण ही बस बेकाबू हो गई थी। इसके बाद रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया- फिलहाल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया है। रोडवेज बस के चालक से पूछताछ की जा रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर शवों को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी की हत्या की:बहराइच में घर में कुल्हाड़ी से 30 मिनट तक मारता रहा, भाई की हालत गंभीर यूपी के बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, बहन और दादी को मार डाला। परिवार पर 30 मिनट तक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करता रहा। बीच-बचाव करने आए बड़े भाई की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वो बच गया। 10 साल का भतीजा पूरी वारदात को छिपकर देखता रहा। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले भागकर मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर दंग रह गए। फर्श पर और बेड पर लाशें बिछी थीं। बड़ा भाई दर्द से कराह रहा था। लोगों को देखकर आरोपी ने सुसाइड करनी चाही। ईंट से अपने सिर पर कई वार किए। खून ज्यादा बहने की वजह से बेहोश हो गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होली तक नहीं कटेगी बिजली:इमरजेंसी के लिए नंबर जारी, नए कनेक्शन नहीं होंगे
    Next Article
    इटावा होटल विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो महिलाएं, पांच पुरुष हिरासत में; कुछ छत से भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment