Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा को यूपी के बजट में नहीं मिली नई सौगात:महिला सुरक्षा, बिजली सुधार पर जोर, शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा

    13 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पेश हो गया है। सरकार इसे ऐतिहासिक बता रही है, जबकि विपक्ष इसे कागजी बजट कहकर सवाल उठा रहा है। बजट में महिला सुरक्षा, ऊर्जा सुधार, जल जीवन मिशन, पुलिस भवन निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर खास जोर दिया गया है। इटावा को सीधे तौर पर कोई बड़ी घोषणा नहीं मिली, लेकिन प्रदेशव्यापी योजनाओं से जिले को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता बजट में वर्किंग वुमन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत छात्रावास और वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे जिले में सरकारी सेवा में तैनात और दूसरे जिलों से आकर काम कर रहीं महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास मिल सकेगा। सरकार का कहना है कि नौकरीपेशा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना जरूरी है, ताकि वे बिना डर के जिला मुख्यालयों और शहरों में काम कर सकें। महिला सामर्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें कौशल विकास से जोड़ना और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है। बिजली व्यवस्था और कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद ऊर्जा क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे इटावा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और अघोषित कटौती की समस्या से लोगों को राहत मिल सकती है। पुलिस विभाग के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए भी बजट में राशि तय की गई है। इससे पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। महिला पुलिस के लिए वाहनों की व्यवस्था का लाभ भी जिले को मिल सकता है, जिससे सुरक्षा तंत्र और मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में RSS का विराट हिंदू सम्मेलन:रोहित राज बोले- हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है, बिना इसके राष्ट्र अधूरा
    Next Article
    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 4 गिरफ्तार:क्रू शिप में नौकरी के नाम करते थे ठगी, बैंक खातों में मिला एक करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment