Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अगवा छात्र मनीष यादव की हत्या:दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर बोरी में मिला शव, जमीन विवाद में वारदात की आशंका

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र में बीते कोचिंग के लिए निकले छात्र मनीष यादव का शव इकदिल इलाके में रेलवे लाइन पर प्लास्टिक की बोरी में बरामद हुआ है। परिवार ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है और भरथना पुलिस पर लापरवाही बरतने की बात कही है। जमीनी विवाद को भी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। कोचिंग से लौटने के बाद हुआ लापता भरथना क्षेत्र के बंधा गांव निवासी छात्र मनीष यादव 18 फरवरी को कोचिंग के लिए निकले छात्र अचानक गायब हो गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। परिवार का कहना है कि उन्होंने समय रहते पुलिस को जानकारी दी थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी बीच घटना ने भयावह मोड़ ले लिया। 5 तस्वीरें देखिए… रेलवे लाइन पर बोरी में मिला शव इकदिल इलाके में रात के समय रेलवे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां रेलवे ट्रैक के पास एक प्लास्टिक की बोरी पड़ी मिली। जब बोरी खोली गई तो उसमें युवक का शव था। बाद में पहचान मनीष यादव के रूप में हुई। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इटावा मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया। वहां पहुंचे पिता राजवीर सिंह और अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिवार में इस दौरान कोहराम मचा रहा। परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप मृतक के पिता राजवीर सिंह ने भरथना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर अपहरण के समय ही सख्त कार्रवाई होती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने गांव में चल रहे जमीन विवाद को भी घटना से जोड़ा है। परिवार के अनुसार गांव की एक महिला और उसके परिजनों के साथ जमीन को लेकर काफी समय से अदालती विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। इटावा के सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि रेलवे से सूचना मिलने के बाद रात करीब दस बजे शव बरामद किया गया। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को जांच के दायरे में लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में राशन घोटाला, जीपीएस बाइक पर, माल गायब:पांच डीलरों का 150 क्विंटल राशन ट्रक से गायब मिला
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:भदोही में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment