Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अधेड़ की गोली लगने से मौत:अवैध संबंधों के विवाद में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, हाथ में मिला तमंचा

    20 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के हलूपुरा गांव में 45 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ पप्पू की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि परिजन सगे साले, सलहज और उनके बेटों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। अनिल कुमार उर्फ पप्पू पुत्र रामचन्द्र कठेरिया मूल रूप से मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मनोना के रहने वाले थे। मंगलवार की देर शाम उनका शव हलूपुरा गांव में मुन्नू कठेरिया के घर के बाहर पड़ा मिला। उनके हाथ में तमंचा भी बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पंद्रह साल से चल रहा था विवाद परिवार के मुताबिक अनिल के अपने सगे साले सत्यनारायण की पत्नी लक्ष्मी से करीब पंद्रह साल से संबंध थे। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि सत्यनारायण ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के नबादा गांव स्थित अपने मायके में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी करीब दस साल तक अनिल के साथ मायके में ही रही। अनिल की पत्नी सुमन की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। उनकी बेटी सोनी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा रिकू की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि छोटा बेटा सुंदरम विवाहित है। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिवार का कहना है कि दो महीने पहले लक्ष्मी अपने ससुराल हलूपुरा वापस आई थी। इसके बाद अनिल वहां पहुंचे और उनकी गोली लगने से मौत हो गई। बेटी सोनी ने आरोप लगाया कि उसके मामा और उनके बेटों ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर:डीएम ने प्राकृतिक खेती, बाजार पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए
    Next Article
    पेपर मिल में खौलते पानी में गिरा मजदूर:इलाज के दौरान मौत, घर वालों ने किसी पर नहीं लगाया इल्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment