Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेपर मिल में खौलते पानी में गिरा मजदूर:इलाज के दौरान मौत, घर वालों ने किसी पर नहीं लगाया इल्जाम

    18 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक पेपर मिल में खौलते पानी में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। 28 वर्षीय वीरेंद्र कांट थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव का निवासी था। घटना 14 फरवरी को हुई थी और इलाज के दौरान बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीरेंद्र कांट स्थित एक पेपर मिल में ठेकेदार के अधीन काम करता था। 14 फरवरी को काम के दौरान वह बॉयलर से निकलने वाले खौलते पानी के नाले को पार कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत वीरेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी माला और तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि इस घटना में किसी की लापरवाही नहीं है और उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अधेड़ की गोली लगने से मौत:अवैध संबंधों के विवाद में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, हाथ में मिला तमंचा
    Next Article
    कल से चार दिन तक फूलों से महकेगा नोएडा:केदारनाथ मंदिर के होंगे दर्शन, 90 स्टॉल , बैंड और 20 से ज्यादा स्कलप्चर बनाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment