Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर प्रशासन की कार्रवाई:32 डंपर-ट्रक सीज, 5.18 लाख जुर्माना; बिना नंबर प्लेट वाहन भी पकड़े

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। डीएम, एसएसपी के निर्देशन में टास्कफोर्स टीम ने हाईवे और एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी कर 32 डंपर और ट्रकों को सीज किया। साथ ही 5 लाख 18 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। सख्त अभियान से मचा हड़कंप अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग की टीमों ने खनन संभावित क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई, जिससे अवैध परिवहन करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 32 डंपर और ट्रक किए गए सीज अभियान के दौरान मौरंग और गिट्टी से भरे कुल 32 ओवरलोड डंपर और ट्रकों को पकड़ा गया। जांच में कई वाहनों के पास वैध परमिट और जरूरी कागजात नहीं मिले। कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के भी चलते पाए गए। सभी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई अधिकारियों ने विशेष रूप से उन वाहनों को निशाना बनाया जो क्षमता से अधिक माल लादकर सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे थे। बिना परमिट और दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों और परिवहन मानकों का उल्लंघन करने पर 5 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। हाईवे पर वाहन छोड़कर भागे चालक बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और आगरा-कानपुर हाईवे पर जैसे ही चेकिंग शुरू हुई, कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। भरथना, इकदिल और जसवंतनगर क्षेत्रों में पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में लगातार अभियान चलाया गया, जिससे अवैध गतिविधियों में लगे लोगों में डर का माहौल बना। अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी श्रीशचन्द्र ने किया। उनके साथ सीओ भरथना रामदबन मौर्य, एआरटीओ प्रदीप देशमणि, यात्रीकर अधिकारी विवेक कुमार सिंह और खनिज अधिकारी बृजबिहारी मौजूद रहे। स्थानीय थाना पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय रही अभियान को सफल बनाया। भरथना में अलग कार्रवाई, 11 वाहन और पकड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे गोल चक्कर के पास अलग से कार्रवाई करते हुए 11 ओवरलोड डंपर और ट्रकों को पकड़ा गया। इन सभी वाहनों को सीज कर थाना भरथना में खड़ा कराया गया है। परिवहन, खनन और जीएसटी विभाग की टीमों ने जांच करते हुए समन शुल्क की कार्रवाई भी की। अभियान आगे भी रहेगा जारी एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने साफ कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर लखनऊ में होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे, गोंडा से हजरतगंज पहुचेंगे
    Next Article
    अयोध्या में पत्रकार के परिवार पर हमला:सीओ ने शुरू की जांच, 6 लोगों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment