Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर लखनऊ में होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटेंगे, गोंडा से हजरतगंज पहुचेंगे

    1 hour ago

    2

    0

    निजी स्कूलों की मनमानी, बढ़ती फीस और महंगी किताबों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गोंडा से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज लखनऊ में निजी स्कूलों की मनमानी, बढ़ती फीस और महंगी किताबों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में सुबह 11 बजे शुरू होगा। संगठन फीस रेगुलेशन बिल लाने की मांग कर रहा है। गोंडा जिले में राष्ट्रीय छात्र पंचायत पिछले 22 दिनों से एक अभियान चला रही थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखे जा रहे थे। इन पत्रों में निजी स्कूलों की मनमानी पर ध्यान देने का आग्रह किया गया था। अभियान पर कोई ध्यान न दिए जाने के बाद, कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारी "शिक्षा का व्यापार बंद करो, लूट की दुकान बंद करो" जैसे नारे लगाएंगे। वे अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में एक फीस रेगुलेशन बिल लागू करवाना है। गोंडा से लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले, गोंडा पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नजर रखी जा रही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय लगातार गांवों में जाकर लोगों से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखवा रहे हैं, ताकि महंगी शिक्षा और किताबों पर रोक लगे और सभी को समान शिक्षा मिल सके। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा, "आज एक गरीब परिवार का बच्चा इसलिए अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ पा रहा है, क्योंकि वह महंगी किताबें, महंगे ड्रेस और महंगी फीस का भुगतान नहीं कर पा रहा है।" उन्होंने जोर दिया कि उनका लक्ष्य है कि सभी विद्यालयों में फीस एक समान हो, जिससे हर बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। यह अभियान हमारा तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार द्वारा कोई कानून नहीं बना दिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में टेम्प्रेचर 21°C:तेज हवा चल रही, अस्पतालों में सर्दी -बुखार के मरीज बढ़े
    Next Article
    इटावा में अवैध खनन, ओवरलोडिंग पर प्रशासन की कार्रवाई:32 डंपर-ट्रक सीज, 5.18 लाख जुर्माना; बिना नंबर प्लेट वाहन भी पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment