Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में फर्जी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:महिला ने ससुराल से मिले जेवर हड़पने के लिए रची साजिश, पिता, भाई और चाचा शामिल

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा में लूट की एक घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसे पूरी तरह फर्जी बताया है। जांच में सामने आया कि एक महिला ने अपने ही पिता, भाई और चाचा के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाई थी। इस साजिश का मकसद ससुराल से मिले जेवरात को अपने पास रखना था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी जेवरात व नकदी बरामद कर ली है। डायल 112 पर विशाल नाम के युवक ने सूचना दी कि उसकी बहन डौली अपने पति के साथ भिंड जा रही थी। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लायन सफारी रोड पर केदारेश्वर मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसके जेवरात लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब पूछताछ की तो घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने गहन पूछताछ की, जिसमें धीरे-धीरे पूरी सच्चाई सामने आ गई। पता चला कि यह लूट की घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी योजना के तहत झूठी कहानी बनाई गई थी। परिजनों के साथ मिलकर रची साजिश जांच में यह भी सामने आया कि डौली ने अपने पिता दिलीप, भाई विशाल और चाचा सौरभ के साथ मिलकर यह पूरा प्लान तैयार किया था। महिला ने जेवरात से भरा बैग अपने परिजनों को दे दिया और फिर पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी गई, ताकि ससुराल के जेवरात को हड़पा जा सके। तीनों आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद एसएसपी के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विशाल, दिलीप कुमार और सौरभ को केदारेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चूड़ियां, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, करधनी और 650 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कांग्रेस करेगी आंदोलन:किसानों, मनरेगा मजदूरों की समस्याओं पर सरकार को घेरेगी
    Next Article
    शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:बस्ती में फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम, योगदान पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment