Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में कांग्रेस करेगी आंदोलन:किसानों, मनरेगा मजदूरों की समस्याओं पर सरकार को घेरेगी

    13 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों और मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर जिले में आंदोलन करने की घोषणा की है। यह निर्णय पार्टी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने की। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण देश में अराजकता का माहौल है। गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित है और लोग लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। मल्ल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने जिले में हो रही आगजनी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की, जिससे गेहूं की खड़ी फसल जलने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिया जाए, अन्यथा पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस जन सूचना अधिकार प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फूल गुच्छ देकर सम्मानित किया। मधु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाती है, जिसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बैठक में अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश धनगर, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, संजीव कुमार मिश्रा, राजेश प्रताप सिंह, आलोक त्रिपाठी 'राजन', शहनाज जफर, रत्नेश मल्ल 'पिंटू', मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, रजनीश प्रसाद, सच्चिदानंद मिश्रा, नौशाद खान, बशिष्ठ मोदनवाल, रीता देवी, रवि प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा:पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर चल रहा था आतंकी नेटवर्क, लखनऊ में बड़ी साजिश नाकाम
    Next Article
    इटावा में फर्जी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:महिला ने ससुराल से मिले जेवर हड़पने के लिए रची साजिश, पिता, भाई और चाचा शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment