Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:बस्ती में फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम, योगदान पर चर्चा

    10 hours ago

    1

    0

    बस्ती में अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउंडेशन ने शुक्रवार को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने शिवाजी महाराज की वीरता, नेतृत्व क्षमता और स्वराज के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। पटेल ने बताया कि 19 फरवरी 1630 को जन्मे शिवाजी महाराज ने कठिन परिस्थितियों में मराठा साम्राज्य की स्थापना की, मुगलों को चुनौती दी और देश में स्वाभिमान की नई चेतना जगाई। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने इस अवसर पर समान एवं निःशुल्क शिक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में लागू शुल्क निर्धारण अध्यादेश को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। पटेल ने "वन नेशन, वन एजुकेशन" की अवधारणा को पूरे देश में लागू कर शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने की वकालत की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन इस उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। कार्यक्रम में महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह कुशवाहा, चिकित्सा मंच के प्रदेश सचिव डॉ. डी.के. गौतम, समाजसेवी डॉ. वीके. वर्मा, डॉ. आलोक रंजन और डॉ. मनोज श्रीवास्तव सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने शिवाजी महाराज के जीवन और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिलदेव चौधरी ने की, जबकि वृजेश पटेल ने इसका संचालन किया। इस अवसर पर रामफल गौतम, रामभवन पटेल, बसंत चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में फर्जी लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:महिला ने ससुराल से मिले जेवर हड़पने के लिए रची साजिश, पिता, भाई और चाचा शामिल
    Next Article
    BKT सीट पर योगेश शुक्ला या पूर्व विधायक मजबूत:सपा से गोमती, राजेंद्र या विजय बहादुर पहली पंसद; कांग्रेस से ललन या कोई और...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment