Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में होली और रमज़ान को लेकर प्रशासन:डीएम-एसएसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में होली, रमज़ान और आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आए। 2 मार्च को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना और जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सोमवार को पूरे दिन जिला प्रशासन सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेता रहा, इस दौरान प्रशासन की टीम ने नगर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले रास्तों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने आम लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, प्रभारी निरीक्षक भरथना, थानाध्यक्ष जसवंतनगर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती इटावा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सात दिन के शोक का ऐलान:इमाम-ए-जुमा ने एहतेजाज का एलान वापस लिया, घरों में दुआख्वानी करने की अपील
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद को लेकर नव-निर्मित शिव मंदिर तोड़े:विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद विवाद, महिलाओं पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment