Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद को लेकर नव-निर्मित शिव मंदिर तोड़े:विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद विवाद, महिलाओं पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद के चलते नव-निर्मित शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं ईंटों से मंदिर को तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची टीम को मंदिर पूरी तरह टूटा हुआ मिला। करीब 10 फीट ऊंचा, 4 फीट चौड़ा और 4 फीट लंबा मंदिर, जिसका चबूतरा लगभग 10x10 फीट का बनाया गया था, पूरी तरह ढहा दिया गया। ईंटें और निर्माण सामग्री चारों ओर बिखरी पड़ी थीं। मामला शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा का है। जमीन को लेकर पुराना विवाद मंदिर निर्माण कराने वाले अंगद का कहना है कि यह जमीन उनके परिवार की पैतृक संपत्ति है। उनके पिता राम अचल ने अपने हिस्से की भूमि पर भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। अंगद के मुताबिक, पड़ोसी पहले से इस जमीन पर दावा करते रहे हैं, लेकिन मंदिर उनके हिस्से की जमीन पर ही बनाया गया था। बताया गया कि रविवार को पूरे विधि-विधान से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसमें गांव के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूजन के कुछ घंटों बाद तोड़फोड़ आरोप है कि पूजन के कुछ ही घंटों बाद पड़ोस में रहने वाली कांति और उसकी देवरानी मौके पर पहुंचीं और ईंटों से मंदिर के ढांचे पर प्रहार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। परिवार के लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं। इसके बाद पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पीड़ित राम अचल और उनके पुत्र ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही, हालांकि पुलिस की सक्रियता से हालात सामान्य बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में होली और रमज़ान को लेकर प्रशासन:डीएम-एसएसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    Next Article
    सीतापुर में बिजली लाइन से आग, 10 बीघा गन्ना खाक:4 किसानों का लाखों का नुकसान, जेई ने मानी तारों में खामी; मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment