Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में कार के अंदर मिला सरकारी टीचर का शव:ड्राइवर सीट पर लेटे हुए थे, 24 घंटे पुराना बताया जा रहा शव

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा में शुक्रवार सुबह 9 बजे कार के अंदर एक सरकारी टीचर का शव मिला है। टीचर ड्राइवर सीट को पूरा खोलकर लेटे हुए थे। कार के अंदर उसी पोजीशन में उनका शव मिला है। शिक्षक का शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। शिक्षक जिस बिल्डिंग में किराए पर रहते थे, उसी की पार्किंग में कार के अंदर उनका शव मिला है। आस पास के लोगों का कहना है, शिक्षक की कार रोज यहीं खड़ी होती है, इसी वजह से किसी को कुछ गलत होने का शक नहीं हुआ। लेकिन सुबह तक शिक्षक की कार खड़े रहने पर कुछ शक हुआ तो पास जाकर देखा, तब मामले की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से शिक्षक की मौत हुई है। इटावा में घर बनवा रहे थे शिक्षक ये मामला इटावा के भरथना का है। शिक्षक का नाम संजीव यादव था। संजीव यादव औरैया के रहने वाले थे और अछल्दा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। बेटी की पढ़ाई की वजह से संजीव की पत्नी इटावा शहर में किराए पर रहती है। संजीव इटावा में अपना घर भी बनवा रहे थे। संजीव के भाई सुखवीर सिंह यादव महोबा में एडीएम पद पर तैनात हैं। मामले की जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे। परिजन और रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजीव की शादी 8 साल पहले हुई थी। उनकी बेटी थर्ड क्लास में पढ़ती है। संजीव 4 साल से अछल्दा में पोस्टेड है। इससे पहले वह लखीमपुर में पोस्टेड थे। दो दिन से फोन नहीं उठा रहे थे संजीव संजीव की पत्नी संध्या रोते हुए बोली, वह पिछले दो दिनों से लगातार संजीव को फोन कर रही थीं, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। कई बार प्रयास करने के बाद भी जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। दम घुटने से मौत होने की आशंका मामले में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार के अंदर शीशे और लॉक बंद मिलने के कारण शिक्षक की मौत दम घुटने से होने की आशंका है। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। …………………………………………………………………. यह खबर भी पढ़ें- बच्चियों ने योगी को राखी बांधी, ऑटोग्राफ लिया:जेल में बहनों को देखकर रोने लगे भाई, मां ने पोछे आंसू; बसों में खिड़की से चढ़े लोग लखनऊ में रक्षाबंधन पर बच्चियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। उनका ऑटोग्राफ लिया। राखी बंधवाने के बाद योगी ने सभी बच्चियों को चॉकलेट, शगुन के लिफाफे और तोहफे में एक-एक बैग दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भाजपा 328 सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव:सहयोगियों को 80 सीटें दे सकती है; रालोद-सुभासपा, अपना दल इतने अहम क्यों?
    Next Article
    मेरठ- टीचर ने 10वीं के छात्र को 17 थप्पड़ जड़े:मुंह-पीठ पर घूसे मारे, बोला- कॉलेज से तेरा नाम काट दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment