Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में खेतों की आग यार्ड तक पहुंची:DCM और ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर खाक, दमकल और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया

    19 hours ago

    2

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र में खेतों में गेहूं के अवशेषों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित वाहन यार्ड तक पहुंच गई। इस आग में एक डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के सभी टायर जलकर राख हो गए। दमकल टीम और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। खेतों से उठी आग ने लिया विकराल रूप भरथना थाना क्षेत्र के रजागंज पश्चिम में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे किसानों के खेतों में गेहूं का अवशेष पड़ा हुआ था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। यार्ड में खड़े वाहनों को चपेट में लिया तेजी से फैलती आग पास स्थित बीके एजेंसी एंड मोटर्स कंपनी के यार्ड तक पहुंच गई। वहां खड़ी डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों में आग लग गई और देखते ही देखते सभी टायर जलकर राख हो गए। यार्ड संचालक विनोद यादव के अनुसार इस घटना में करीब 2 से 3 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। दमकल और ग्रामीणों ने पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर तहसीलदार दिलीप कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। घटना के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। लोगों के अनुसार, आग की लपटों के बीच एक टिटहरी अपने अंडों पर बैठी रही। दमकल कर्मियों ने मानवता दिखाते हुए उसके आसपास पानी डालकर अंडों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया, जिससे पक्षी और उसके अंडे बच सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस के पूर्व एमएलसी विवेक बंसल कासगंज पहुंचे:दिवंगत राजेंद्र कश्यप को श्रद्धांजलि दी, परिवार को बंधाया ढांढस
    Next Article
    श्मशान घाट की बाउंड्री पर पेड़ से लटका मिला शव:बुलंदशहर में घर से 100 मीटर दूर युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment