Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्मशान घाट की बाउंड्री पर पेड़ से लटका मिला शव:बुलंदशहर में घर से 100 मीटर दूर युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने देखा

    17 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव में बुधवार करीब 12 बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान असगरपुर निवासी साजिद खां पुत्र भाई खां के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों द्वारा अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि- सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में खेतों की आग यार्ड तक पहुंची:DCM और ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर खाक, दमकल और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
    Next Article
    बलिया में गर्मी के कारण आगजनी का खतरा:प्रशासन ने बचाव के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment