Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में लुटेरे भाइयों को पुलिस ने मारी गोली:लवेदी में दंपती से सोने की चेन लूटने के थे आरोपी

    5 hours ago

    2

    0

    इटावा जिले में सोमवार सुबह बकेवर थाना क्षेत्र के नगर लखना में भोगनीपुर नहर झाल पुल के पास महिपालपुर मार्ग पर मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की गोली लगने से दोनों लुटेरों के पैरों में चोट आई है। लवेदी, बकेवर, बैदपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दंपती से लूट मामले में यह कार्रवाई की। देखिए मुठभेड़ की 4 तस्वीरें… मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महिपालपुर के पास एक विद्यालय के पास पहुंची। वहां एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली दोनों लुटेरों के पैरों में लगी, जिसके बाद उन्हें महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सगे भाई हैं दोनों आरोपी आरोपियों की पहचान कानपुर के आवास विकास नौबस्ता निवासी लालजी के पुत्र राघवेंद्र शुक्ला और विश्वास शुक्ला के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे। पुलिस अब इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। दंपति से लूट मामले में वांछित थे दोनों यह मुठभेड़ 28 मार्च को हुई सोने की चेन लूट की घटना से संबंधित है। उस दिन दाउदपुर निवासी विनोद तिवारी अपनी पत्नी ममता तिवारी के साथ लखना नहर पुल से सब्जी लेकर गांव लौट रहे थे। लखना चकरनगर रोड पर लालपुल के पास काली मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने चलती बाइक से ममता तिवारी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। लुटेरे दाउदपुर के सामने बम्बा पटरी की ओर भाग निकले थे। पीड़ित ने लवेदी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 2 करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी:साझे में चल रहा था पेट्रोल पंप, दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    आगरा में आज 50 हजार घरों में नहीं मिलेगा पानी:जलकल विभाग ने जारी किया अलर्ट, टोल फ्री नंबर से मंगा सकते है पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment