Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में महिला से 8 लाख की ठगी:डॉलर भेजने का झांसा देकर, साइबर पुलिस ने जांच शुरू की

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के राजागंज में साइबर ठगों ने एक महिला को डॉलर भेजने का लालच देकर करीब 8 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने 10 हजार डॉलर भेजने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे मंगवाए। महिला ने बिना परिवार को बताए उधार लेकर रकम जमा कर दी। बाद में संपर्क टूटने पर ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजागंज निवासी अनुज सिंह ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह और उनका भाई बाहर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां दुर्गेश सिंह घर पर अकेली रहती हैं। 8 अप्रैल को उनकी मां के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को भरोसेमंद बताकर बात शुरू की और धीरे-धीरे उन्हें अपने झांसे में ले लिया। डॉलर भेजने का लालच देकर मांगे पैसे फोन करने वाले ठग ने कहा कि वह 10,000 डॉलर भेज रहा है, जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में करीब 23 लाख रुपये होती है। इसके बदले उसने प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्चों का हवाला देते हुए पैसे भेजने को कहा। ठग की बातों में आकर दुर्गेश सिंह ने बिना किसी से सलाह लिए पैसे देने का फैसला कर लिया। उधार लेकर जनसेवा केंद्रों से जमा कराए पैसे महिला ने आसपास के लोगों से उधार लेकर अलग-अलग जनसेवा केंद्रों के माध्यम से करीब 8 लाख रुपये ठग द्वारा बताए गए खातों में जमा कर दिए। पैसे भेजने के बाद जब ठग से संपर्क नहीं हो पाया, तब उन्हें शक हुआ और धीरे-धीरे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी ठगी का एहसास होने पर दुर्गेश सिंह ने अपने बेटे अनुज सिंह को जानकारी दी। इसके बाद दोनों साइबर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर बैंक खातों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से ऐसे लालच भरे कॉल से सावधान रहने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के किदवई नगर में मकान में भीषण आग:8 लोगों को किया गया रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू
    Next Article
    दो मिनट लेट आने पर रोकी गई थी वेतन वृद्धि:शाहजहांपुर में जिला समन्वयक ने मांगे दस हजार रुपए, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment