Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन:भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और विपक्ष के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख और राहुल का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। विधेयक पर विपक्ष के रुख पर उठाए सवाल शुक्रवार शाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले दलों का विरोधाभास उस समय सामने आ गया, जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और वह ऐसे विरोध को भली-भांति समझ रही है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए खड़े रहने का आह्वान भी किया। महिलाओं से संघर्ष जारी रखने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस विधेयक को गिराने की कोशिश से देशभर की महिलाओं में आक्रोश है। यह आक्रोश अब पंचायत, विधानसभा और लोकसभा तक दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी लड़ाई लगातार जारी रखनी होगी और आने वाले चुनावों में मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी, ताकि महिला सशक्तिकरण के प्रयास और मजबूत हो सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष मधु तोमर, अभियान संयोजक संजीव भदौरिया, जिला मंत्री प्रीति दुबे, अनुराधा कैंथवार, मंजू पांडेय, आकांक्षा गुप्ता, अंगूरी पाल, वर्षा दुबे, अर्चना कुशवाहा, सोनिया चक, राधा पाल, मोहिनी राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी, अभिषेक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आईटी संयोजक शरद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृ शक्ति मौजूद रही
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में नारीशक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर विरोध:भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली, ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष को घेरा
    Next Article
    चंदौली में 43 लाख की अवैध शराब नष्ट:34 मामलों में जब्त 7118 लीटर शराब जेसीबी से हटाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment