Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटवा में रसोई गैस सिलेंडर की गाड़ी पहुंची:एजेंसी पर उमड़ी भीड़, आपूर्ति निरीक्षक ने वितरण कराया

    21 hours ago

    1

    0

    इटवा में रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजा गैस एजेंसी के गोदाम पर रविवार सुबह से दोपहर तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। यह स्थिति कई वर्षों बाद बनी है, क्योंकि आमतौर पर एजेंसी द्वारा रसोई गैस की आपूर्ति सीधे उपभोक्ताओं के घरों पर की जाती थी। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बाद ईंधन की कमी को लेकर उड़ रही अफवाहों के कारण गोदामों पर भीड़ बढ़ने लगी। लोगों को जैसे ही गैस की गाड़ी आने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए आपूर्ति निरीक्षक इटवा जितेंद्र सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं में रसोई गैस का वितरण सुनिश्चित कराया। एजेंसी के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को दो गाड़ियां आईं, जिनमें लगभग 900 सिलेंडर थे। इनका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। आपूर्ति निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने भी उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि रसोई गैस का कोई संकट नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ लगाकर कार्य में बाधा न डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता बुकिंग कराएं, निर्धारित समय पर उनके घरों पर डिलीवरी कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में VHRP ने मौलाना अब्दुल्ला का पुतला फूंका:गोपाल राय बोले- आतंक का माहौल बनाना मकसद, फांसी दी जाए
    Next Article
    आगरा में 30 जगहों पर दिखाया जाएगा, भारत-न्यूजीलैंड फाइनल:टीम इंडिया की जीत के लिए शहर में हवन-अनुष्ठान, मिठाइयों की बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment