Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में स्पा सेंटर मैनेजर को जेल भेजा गया:विदेशी महिला दिल्ली स्थित दूतावास भेजी गई, अन्य को परिजनों को सौंपा

    20 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित होप डायमंड स्पा एंड सैलून पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक विदेशी महिला को दिल्ली स्थित केन्या दूतावास भेजने की तैयारी की गई है, जबकि अन्य महिलाओं को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। शिकायत के बाद संयुक्त छापेमारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शास्त्री चौराहा, स्टेशन रोड पर शुभम बेकरी के ऊपर संचालित इस स्पा सेंटर के खिलाफ कानपुर निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने मैनेजर पर मारपीट और देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन और महिला थाना की संयुक्त टीम बनाई गई। रविवार को टीम ने मौके पर छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता के अलावा तीन अन्य महिला कर्मचारी मिलीं। महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सभी को मिशन शक्ति केंद्र की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। हिरासत में ली गई दो महिलाएं बरेली और कानपुर की रहने वाली हैं। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। विदेशी महिला के दस्तावेज सही पाए गए स्पा सेंटर में मौजूद केन्याई मूल की महिला के वीजा और वर्क परमिट की जांच की गई। पुलिस के अनुसार उसके दस्तावेज सही पाए गए। वह पिछले करीब ढाई साल से भारत में हेयर कर्लिंग के कार्य के वीजा पर रह रही है। हालांकि स्पा सेंटर के पास वैध जीएसटी रजिस्ट्रेशन और जरूरी लाइसेंस नहीं पाए गए। इसी कारण विदेशी महिला को दिल्ली स्थित केन्या दूतावास भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर बिना वैध जीएसटी रजिस्ट्रेशन और आवश्यक लाइसेंस के संचालित पाया गया। वहां काम करने वाली महिलाओं को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता था। पुलिस के अनुसार स्पा में अन्य कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। मामले की जानकारी एलआईयू, एसआईयू, नगर मजिस्ट्रेट और नगर पालिका को भेज दी गई है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 119(1), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शिव स्वरूप मिश्रा निवासी ग्राम पतौंजा थाना मिश्रिख जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से कुछ सामग्री, दवाइयां और जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी सिविल लाइंस, कोतवाली और महिला थाना की टीम पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद नगरनिगम कार्यकारिणी चुनाव: मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत पाए:गैर-आधिकारिक प्रत्याशी होकर भी भाजपा पार्षद की जीत
    Next Article
    जिलाधिकारी ने सेतु निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई:शेरगढ़ घाट पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment