Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा सफारी में शेरनी 'राधिका' की मौत:'नीरजा' ने पूंछ चबा ली थी, 52 दिन से इलाज चल रहा था

    1 day ago

    2

    0

    इटावा लॉयन सफारी पार्क में अब शेरनी राधिका की दहाड़ सुनाई नहीं देगी। 10 वर्षीय एशियाई शेरनी राधिका की सोमवार सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले 52 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। 9 जुलाई 2026 को ब्रीडिंग सेंटर के नाइट सेल में राधिका पर दूसरी शेरनी नीरजा ने हमला कर दिया था। नीरजा ने राधिका की पूंछ को दांतों से बुरी तरह चबा दिया था। हमले में उसकी पूंछ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घाव गंभीर होने और संक्रमण का खतरा बढ़ने पर मथुरा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से सलाह ली गई। इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर राधिका की क्षतिग्रस्त पूंछ को काटकर अलग कर दिया था। ऑपरेशन के बाद भी राधिका की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसका लगातार वजन कम हो रहा था। डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे थे और लगातार इलाज चल रहा था। 5 दिन से खाना छोड़ चुकी थी राधिका सफारी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. भुआ के मुताबिक, राधिका की पिछले 52 दिनों से लगातार निगरानी की जा रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ दिनों में उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी थी। करीब 5 दिन पहले उसने खाना पूरी तरह छोड़ दिया था। वह सिर्फ पानी और चिकेन सूप भी बेहद कम मात्रा में ले रही थी। 27 अगस्त को सफारी निदेशक अनिल पटेल ने भी राधिका की नाजुक हालत की जानकारी दी थी। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए इलाज जारी रखा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। सफारी निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि पूंछ का क्षतिग्रस्त हिस्सा ऑपरेशन के जरिए अलग किए जाने के बाद भी राधिका की हालत सामान्य नहीं हो सकी। धीरे-धीरे उसकी कमजोरी बढ़ती गई। शेरनी राधिका का वजन पहले करीब 78 से 80 किलोग्राम था। पोस्टमार्टम के समय उसका वजन 57 किलोग्राम पाया गया। 2019 में गुजरात के जूनागढ़ से लाई गई थी राधिका शेरनी राधिका को 2019 में गुजरात से इटावा सफारी लाया गया था। शारीरिक अक्षमता और असामान्य व्यवहार के कारण उसे पर्यटकों के लिए सफारी में नहीं खोला गया। उसे ब्रीडिंग के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया गया था। सफारी प्रशासन के मुताबिक, यहां मौजूद शेर, शेरनियों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाती है। किसी भी वन्यजीव की तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों की सलाह से उसका इलाज किया जाता है। वर्तमान में इटावा लॉयन सफारी में 22 शेर-शेरनियां सफारी निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि वर्तमान में इटावा लॉयन सफारी में कुल 16 शेरनियां और 6 शेर हैं। राधिका की मौत के बाद सफारी में मौजूद अन्य शेरों और शेरनियों के स्वास्थ्य की भी लगातार निगरानी की जा रही है। चिकित्सकीय टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- एक्सप्रेस-वे थार बेकाबू, दो भाई समेत 4 की मौत:100 की स्पीड में डिवाइडर तोड़ा, 6 लेन पार की; CCTV में देखिए हादसा यूपी के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 100 किमी की स्पीड में थार बेकाबू डिवाइड से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले सभी बदायूं के रहने वाले थे और दिल्ली जा रहे थे। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार रात 11:56 बजे हुआ। इसका CCTV भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही के भाई ने मेरा रेप किया, वीडियो बनाया:मुरादाबाद में युवती बोली- सिपाही भी शामिल था, पुलिस रूतबा देखकर दोनों को बचा रही है
    Next Article
    कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री धमाका, रेलवे की OHE लाइन प्रभावित:डेढ़ घंटे थमा रेल संचालन, प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर ट्रेनें लेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment