Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही के भाई ने मेरा रेप किया, वीडियो बनाया:मुरादाबाद में युवती बोली- सिपाही भी शामिल था, पुलिस रूतबा देखकर दोनों को बचा रही है

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवती ने बुलंदशहर में तैनात एक सिपाही और उसके रिश्ते के भाई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सिपाही के भाई ने उसके साथ रेप किया, जबकि सिपाही ने वारदात में उसका सहयोग किया। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया और आरोपी के भाई को भी थाने से मदद मिल रही है। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की विवेचना छजलैट थाना पुलिस से हटाकर किसी दूसरे थाने की पुलिस को सौंपने की मांग की है। युवती का कहना है कि उसे छजलैट पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। हालांकि, छजलैट थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में सिपाही की इस घटना में भूमिका साबित नहीं हुई। इसलिए उसका नाम मामले से हटा दिया गया। वहीं, SSP सतपाल अंतिल ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। 10वीं में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोस्ती, 4 साल तक रहा रिश्ता मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती ने गांव में रहने वाले जुनैद अंसारी और उसके रिश्ते के भाई जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जीशान पुलिस विभाग में सिपाही है और वर्तमान में बुलंदशहर जिले में तैनात है। युवती का आरोप है कि जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तभी उसकी गांव निवासी जुनैद अंसारी से दोस्ती हुई थी। जुनैद ने शादी का वादा कर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब मैंने शादी के लिए दबाव बनाया तो जुनैद ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान जुनैद ने मेरे फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। FIR के बाद शादी का भरोसा दिलाया युवती ने बताया- शादी से मना करने पर मैंने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मामला आगे बढ़ने और जेल जाने की आशंका के बाद आरोपियों ने मेरे परिवार को शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद समझौता हुआ और युवती के बयान भी दर्ज कराए गए। जैसे ही पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी, आरोपी शादी के वादे से फिर मुकर गए। तमंचे के बल पर घर में घुसकर रेप किया पीड़िता के मुताबिक, 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह घर पर मौजूद थी। इसी दौरान जुनैद और जीशान कथित तौर पर उसके घर में घुस आए। दोनों के हाथों में तमंचे थे। दोनों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह शादी के लिए दबाव न बनाए और वे शादी नहीं करेंगे। जुनैद तमंचा दिखाकर और गोली मारने की धमकी देकर उसे खींचकर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। जीशान ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया और हाथ में तमंचा लेकर कमरे के बाहर खड़ा था। पिता के कारोबार के रसूख का आरोप पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों के पिता मेडिकल और ईंट कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारी हैं। आरोपी परिवार अपने रसूख का इस्तेमाल कर हम पर दबाव बनाने और कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस बोली- जांच में सिपाही की संलिप्तता नहीं मिली छजलैट थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सिपाही और उसके रिश्ते के भाई के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान सिपाही की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। जिसके बाद उसका नाम मामले से हटा दिया गया है। वहीं, पीड़िता छजलैट पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत और जांच को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य थाने की पुलिस से कराने की मांग की है। SSP सतपाल अंतिल ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा और उसके प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ………………… यह खबर भी पढ़ें… नेपाल तबाही- सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी समेत 3 लापता:कानपुर में भाई बोला- 5 दिन से कोई खबर नहीं, 25 अगस्त को आखिरी बात हुई थी नेपाल में बाढ़ के बीच कानपुर के दंपती लापता हैं। परिवार अपनों के आने का इंतजार कर रहा है। भाई प्रवीण द्विवेदी ने कहा- बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी और उनकी देवरानी पूनम मिश्रा की 5 दिन से कोई खबर नहीं है। 25 अगस्त को उनसे आखिरी बार बात हुई थी। पीएमओ में भी संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पटाखा फैक्टी में विस्फोट, 11 की जलकर मौत, MLC बोले- अखिलेश कुत्ते को भी टिकट दें तो वोट करना; चलती बस में लड़की से गैंगरेप
    Next Article
    इटावा सफारी में शेरनी 'राधिका' की मौत:'नीरजा' ने पूंछ चबा ली थी, 52 दिन से इलाज चल रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment