Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा शादी से लौट रहे अध्यापक की कार पर हमला:बाइक सवार अज्ञातों ने घेरकर शीशे तोड़े, 40 किलोमीटर दूर तक कार लेकर भागा

    14 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर में देर रात एक अध्यापक पर हमला करने का मामला सामने आया है। इटावा क्लब से शादी समारोह से लौट रहे अध्यापक की कार को कुछ बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए कार के आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए। घटना के समय कार में अध्यापक के साथ उसका साला भी मौजूद था। डरे हुए दोनों लोग किसी तरह कार लेकर करीब 40 किलोमीटर दूर औरैया बॉर्डर अनंतराम टोल क्रॉस कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हमला बताया गया है कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के गीतापुरम कॉलोनी निवासी राहुल सिंह पुत्र संतोष कुमार पेशे से अध्यापक हैं। वह शहर के इटावा क्लब में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी कार से घर लौट रहे थे। बीते शुक्रवार रात करीब 12 बजे जब उनकी कार मैनपुरी फाटक अंडर ब्रिज के पास पहुंची, तभी कई बाइक सवार अज्ञात लोग वहां आ गए और उन्होंने कार को चारों ओर से घेर लिया। दरवाजा न खोलने पर तोड़े कार के शीशे पीड़ित अध्यापक ने जब डर के कारण कार का दरवाजा नहीं खोला तो हमलावर और ज्यादा आक्रामक हो गए। उन्होंने गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से कार पर हमला कर दिया और कार के आगे तथा पीछे के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुए इस हमले से कार में बैठे राहुल सिंह और उनका साला दोनों घबरा गए। अंतराम टोल तक किया पीछा हमलावरों ने कार का पीछा भी किया। बताया गया है कि बाइक सवार दबंगों ने उनकी कार का अंतराम टोल तक पीछा किया। किसी तरह घबराए हुए राहुल सिंह और उनका साला कार को तेजी से चलाते हुए टोल क्रॉस करते हुए औरैया जिले में पहुंचे। और अपनी जान बचाई। पुलिस से कार्रवाई की मांग घटना के बाद राहुल सिंह ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के.के मिश्रा ने पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर-स्लीपर बस की टक्कर, पलटी, 15 घायल:उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, चालक व परिचालक मौके से फरार
    Next Article
    कर्ज से प्रताड़ित परिवार के 3 सदस्यों ने की सुसाइड:फतेहपुर में मंत्री राकेश सचान ने दिया आर्थिक मदद, कार्रवाई का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment