Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज से प्रताड़ित परिवार के 3 सदस्यों ने की सुसाइड:फतेहपुर में मंत्री राकेश सचान ने दिया आर्थिक मदद, कार्रवाई का आश्वासन

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चौफेरवा गांव में कर्ज से प्रताड़ित होकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में 55 वर्षीय सुशीला श्रीवास्तव, उनके 30 वर्षीय बेटे अमर और देवर सुनील कुमार उर्फ गुड्डा शामिल हैं। यह घटना दो दिन पहले हुई थी जब कर्जदारों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ शनिवार देर रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने परिवार से मुलाकात करने के बाद उन्हें आर्थिक मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री सचान ने बताया कि यह एक बड़ी दुखद घटना है। मृतकों ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जो पुलिस के पास है। इस सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम दर्ज थे, उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जो एक-दो आरोपी बचे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि योगी सरकार में कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने ब्याज पर अत्यधिक पैसे लेकर परिवार को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, खासकर उन लोगों के खिलाफ जो 5 लाख रुपये के बदले 20 लाख रुपये तक का ब्याज वसूल रहे थे। मंत्री ने बताया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार में बची बेटी, दामाद और पिता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बेटी ने बीएड किया है, और उनकी शिक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डीएम मौजूद है कि अभी कस्तूरबा गाँधी जो विद्यालय की योजना हमारे जिले स्तर पर है उस पर हम लोग उसको समायोजित करने का प्रयास कराएँगे और उनका जो बच्चा है छोटा उसमें भी जो हमारी योजना है जिसमे हम लोग अनाथ बच्चों को लेते है,उस योजना में भी उसको हम लोग ले करके सरकार की मदद से उसको पढ़ाई लिखाई का जो भी खर्चा है वो आयुष्मान भारत की योजना जो भी हमारे और भी योजनाओं से मदद हो सकती होगी और उन्होंने एक मांग की है कुछ आर्थिक सहायता की, उसको भी हमने डीएम से कहा है कि वो प्रस्ताव बना के भेजेंगे तो मुख्यमंत्री से बात करके एक आधीन को मदद करा दिया है। गैस की लंबी लाइनें लगी है। आखिर अगर कमी नहीं है तो लाइन क्यों लग रही है, लोगों को क्यों नहीं? मिल पा रही है। क्या जमाखोरी हो रही? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से मैं जनता से कहूंगा की इस समय खाड़ी देशों का युद्ध चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की प्रॉब्लम है। आवाजाही जिस तरह से बंद है फिर भी भारत सरकार पूरी तरह से लगी हुई है और जितनी कमी दिखाई जा रही है उतनी कमी नहीं है और हमारे लोगों को भी यह सोचना चाहिए। हर घर में यह सोचा जा रहा है कि एक रखा है एक हम और ले ले दो रखे तो ये प्रवृत्ति नहीं हो जहाँ एकदम खत्म है वहाँ मिल जाए। धीरे धीरे स्थिति सामान्य होगी और जमाखोरी करने वाले लोगों को बख्शा भी नहीं जाएगा। प्रदेश स्तर पर भी सरकार भी समीक्षा कर रही है। जिले स्तर पर भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में भी टीमें बनाई गई हैं और जिलाधिकारी से भी चर्चा हुई है की कही, पर कोई अगर जमाखोरी कर रहा है तो आप लोग भी कही कोई सूचना देंगे? उन लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष को क्या संदेश देना चाहते है अब? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि देखिये विपक्ष तो विपक्ष है यहाँ से लेकर लोकसभा तक एक मुद्दा चल रहा है और सदन भी नहीं चलने दे रहे हैं। कल मैं दिल्ली में था तो जिस तरह से पार्लियामेंट के सदन बाधित हो रहे हैं निश्चित तौर पर ये दिक्कत केवल भारत में ही नहीं है, पूरे दुनिया के तमाम देशों में है, क्योंकि जब वर्ल्ड वार चल रहा खाड़ी मुल्क में इस तरह की घटना हुई है, उससे धीरे धीरे स्थितियां समान होगी। भारत सरकार के जो हमारे पेट्रोलियम मिनिस्टर है, उन्होंने भी अन्य देशों से भी वार्ता की है। चर्चा भी की है। कच्चे तेल की बात है तो रूस हो अन्य जो हमारे देश है उस रास्ते पर भी अभी ईरान के मंत्रालय में भी बात करके हमारे विदेश मंत्री ने बात की है और शायद हमें लगता है एक 2 दिन में मामला हल हो जाएगा क्योंकि भारत तो गुट निरपेक्ष देश किसी के साथ तो है नहीं। अब ये युद्ध जो अमेरिका और तमाम मुद्दों के बीच में चल रहा है तो भारत को शांति की अपेक्षा रखता है, शांति की अपील करता है और हम लोग चाहते हैं कि युद्ध से हल नहीं बातचीत से सारे हल निकलते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा शादी से लौट रहे अध्यापक की कार पर हमला:बाइक सवार अज्ञातों ने घेरकर शीशे तोड़े, 40 किलोमीटर दूर तक कार लेकर भागा
    Next Article
    BJP महापौर ने बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाए:मुरादाबाद में सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्री पर JCB चली थी, बोले-इन अफसरों पर ट्रस्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment