Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगीन हो गया आकाश:हाथी की सूंड, टैंक से रंगों की बौछार; उज्जैन में होली गीतों पर थिरके मुख्यमंत्री

    1 day ago

    1

    0

    रंगपंचमी पर्व पर रविवार को मध्य प्रदेश रंगों और गुलाल से सराबोर रहा। इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर में तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की याद में टैंक से रंगीन पानी की बौछार की गई। नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी लोगों पर डाला गया। इस दौरान इतना गुलाल उड़ा कि आकाश रंगीन नजर आने लगा। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अलग-अलग झांकियां चलती रहीं। संगम कॉर्नर समिति की गेर में बरसाना की टीम ने लट्ठमार होली खेली। राधा-कृष्ण की जोड़ी ने रास रचाया। युवाओं की टोली होली गीत और देशभक्ति के तरानों पर नाचती-झूमती रही। इससे पहले रंगोत्सव की शुरुआत उज्जैन में बाबा महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित करके की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। फिर संतनगर की गेर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों पर फूल और गुलाल बरसाए। होली गीतों पर दोनों हाथ उठाकर थिरकते नजर आए। उज्जैन की गेर में पटाखा फोड़ा, भगदड़ में एक घायल उज्जैन में संत नगर की गेर में सीएम यादव के पहुंचने से पहले किसी ने पटाखा फोड़ दिया। अचानक फोड़े गए इस पटाखे की आवाज सुनकर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। जमीन पर गिर जाने से एक शख्स घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। इंदौर में 120 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की टीम ने शहर की सफाई की। नगर निगम ने अपने रंग उत्सव में रंग उड़ाकर सफ़ाई का संदेश दिया। तस्वीरों में देखिए रंगपंचमी… उज्जैन में रंगपंचमी की गेर में शामिल हुए सीएम यादव इंदौर की तर्ज पर भोपाल में रंगपंचमी चल समारोह ग्वालियर में नगर भ्रमण पर निकले बाबा अचलनाथ मध्य प्रदेश में रंगपंचमी के अलग-अलग रंग देखने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भीतरघात का डर:वोटिंग के दिन तक विधायक दूसरी स्टेट में शिफ्ट होंगे, हिमाचल फर्स्ट चॉइस
    Next Article
    हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, महाराष्ट्र के अकोला में पारा 40.8°:MP-राजस्थान में भी तापमान 35° से ज्यादा; 2 दिन बाद हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment