Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआईसी परिसर में बनेगी आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी:जिलाधिकारी ने पुस्तकालयों की समीक्षा की, जर्जर भवन को ध्वस्त करने के निर्देश दिए

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन में सार्वजनिक पुस्तकालयों को आधुनिक और उपयोगी बनाने की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और युवाओं में पठन संस्कृति विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि जीआईसी परिसर में स्थित जर्जर भवन को नियमानुसार ध्वस्त किया जाए। इसी स्थान पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के सहयोग से एक आधुनिक मॉडल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रस्तावित मॉडल लाइब्रेरी जनपद के विद्यार्थियों और प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए ज्ञान का प्रमुख केंद्र बनेगी, जिससे उन्हें बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा। बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय की वार्षिक विकास योजना तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में उपलब्ध पुराने फर्नीचर, पुस्तकों और अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उपयोगी संसाधनों का पुनः इस्तेमाल करने को भी कहा। उन्होंने सभी वित्तीय व्ययों का पारदर्शी ऑडिट कराने और बैंक खाते की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीन पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों और समसामयिक साहित्य की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने तथा अन्य स्रोतों से संसाधन जुटाने पर भी बल दिया गया। CSR के तहत पुस्तकालयों में आधुनिक फर्नीचर, सोलर पैनल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने को भी कहा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजकीय जिला पुस्तकालय को एक सक्रिय सामाजिक और बौद्धिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रतियोगी छात्रों और आम नागरिकों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी निशांत पांडे, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बंदरों के आतंक से मिलेगा छुटकारा:वन विभाग ग्रामीणों को पकड़ने का प्रशिक्षण देगा, 18 फरवरी से होगा शुरू
    Next Article
    सलमान खान के पिता राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ी:ICU में भर्ती; बेटी अलवीरा भागती हुईं लीलावती हॉस्पिटल जाते दिखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment