Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआरपी जवान ने बचाई युवक की जान:फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से फिसलकर गिरने वाला था, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा एक युवक फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने वाला था, तभी जीआरपी के एक जवान ने उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे की है। कांस्टेबल हजरत याकूब, जो जीआरपी थाना टूंडला में तैनात हैं, प्लेटफॉर्म नंबर 5/6 पर शांति व्यवस्था और ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रख रहे थे। सुबह करीब 10:48 बजे गाड़ी संख्या 12487 सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची और 10:56 बजे रवाना होने लगी। ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री दौड़कर आया और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। जीआरपी जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे ट्रैक की ओर गिरने लगा।उसी समय कांस्टेबल हजरत याकूब ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने चलती ट्रेन के किनारे पहुंचकर युवक को पकड़ा और उसे खींचकर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ सेकंड की देरी से युवक ट्रेन के नीचे आ सकता था। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया बचाए गए युवक की पहचान प्रयागराज निवासी अंजनी तिवारी पुत्र अनिल तिवारी के रूप में हुई है। वह टूंडला से प्रयागराज की यात्रा कर रहा था। घटना के बाद जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने युवक को संभाला। आरपीएफ पोस्ट टूंडला के कांस्टेबल संतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे। रेलवे चिकित्सक को बुलाकर युवक का प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया, जिसके बाद उसे आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। इस बचाव अभियान में कांस्टेबल हजरत याकूब को हल्की चोटें आईं और उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी से लूट:बदमाशों ने स्कूल से राशन-खेल सामग्री भी चुराई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गाजीपुर में पूर्व मंत्री पर हमले, दुष्कर्म मामले पर प्रदर्शन:सुल्तानपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment