Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी से लूट:बदमाशों ने स्कूल से राशन-खेल सामग्री भी चुराई, पुलिस जांच में जुटी

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। एक सर्राफा व्यवसायी से लूटपाट की गई, वहीं एक विद्यालय से सरकारी राशन और खेल सामग्री चोरी कर ली गई। पहली घटना ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनी सरायं गाँव के पास हुई। यहाँ बाइक सवार बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी को रोककर उससे दस हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी आलोक कुमार सिंह स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों का आतंक यहीं नहीं रुका। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हटवा में भी चोरों ने बीती रात धावा बोला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चोरों ने स्कूल के स्टॉक रूम की ग्रिल काटकर बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का औचक निरीक्षण:4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, मानदेय रोकने के निर्देश जारी
    Next Article
    जीआरपी जवान ने बचाई युवक की जान:फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से फिसलकर गिरने वाला था, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment