Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में पूर्व मंत्री पर हमले, दुष्कर्म मामले पर प्रदर्शन:सुल्तानपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा और विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित था, जिसमें गाजीपुर में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए हमले और एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में न्याय की मांग की गई है। यह घटना गाजीपुर जिले के करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव से संबंधित है। आरोप है कि यहां सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा निशा के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की अनुमति से पहुंचे पूर्व मंत्री पर सीओ सिटी गाजीपुर, थानाध्यक्ष करण्डा और अन्य पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह 'आशु' द्वारा पथराव किया गया। इस हमले में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, और पार्टी के कई कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रही। ज्ञापन में प्रमुख रूप से छह मांगें रखी गई हैं। इनमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग शामिल है। अन्य मांगों में निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा देने, उसके परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह 'आशु' के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने और सीओ सिटी, थानाध्यक्ष करण्डा सहित संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की भी मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीआरपी जवान ने बचाई युवक की जान:फिरोजाबाद में चलती ट्रेन से फिसलकर गिरने वाला था, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    Next Article
    डीएम निरीक्षण में 4 शिक्षकों का वेतन कटा:असनहरा प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बंद, गंदगी पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment