Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर के 4 परिवार दुबई के फंसे:घूमने गए थे, वीडियो जारी कर मदद मांगी; कहा- होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल के चलते रद्द हुई उड़ानों की वजह से जबलपुर के चार व्यापारी अपने परिवार सहित दुबई में फंस गए हैं। अनिश्चित परिस्थितियों के चलते उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी शैलेश जैन, प्रशांत विश्वकर्मा, संजय सिंघई और प्रवीण जैन 21 फरवरी को परिवार के साथ दुबई गए थे। सभी को 28 फरवरी को लौटना था। इसी दौरान क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इससे वे वहीं रुकने को मजबूर हो गए हैं। व्यापारियों ने दो वीडियो कर कहा-परिवार चिंता में दुबई में फंसे व्यापारियों में से मंगलवार को दो ने वीडियो जारी कर मौजूदा हालात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में वे ठहरे हुए हैं, वहां स्थिति फिलहाल सामान्य और सुरक्षित है। हालांकि एयरपोर्ट संचालन और फ्लाइट्स दोबारा नियमित रूप से शुरू होने को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं मिल पा रही है, जिससे परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है। होटलों ने तीन गुना बढ़ाया किराया व्यापारियों के मुताबिक लगातार बढ़ते होटल खर्च ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। तनावपूर्ण हालात के बीच कई होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। लंबे समय तक ठहरने की मजबूरी से आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने के कारण मानसिक दबाव भी महसूस किया जा रहा है। सरकार से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई फंसे हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार विशेष व्यवस्था कर जल्द उन्हें स्वदेश लाने की दिशा में कदम उठाएगी। ये खबर भी पढ़िए… आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके कारण यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) कल से बंद हैं। 28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी निरस्त कर दी गई हैं। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री यूएई में फंस गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल जंग में फंसे हरियाणा के 2 भाई:कतर में समंदर से ऑयल निकालने का काम, मिसाइलें उड़तीं देखीं; बोले- सामने ही अमेरिकी बेस, डर लग रहा
    Next Article
    पारुल सिंह संग अंकुश राजा की जोड़ी ने मचाया धमाल, होली पर छाया भोजपुरी गीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment