Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर के 4 परिवार दुबई में फंसे:घूमने गए थे, वीडियो जारी कर मदद मांगी; कहा- होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल के चलते रद्द हुई उड़ानों की वजह से जबलपुर के चार व्यापारी अपने परिवार सहित दुबई में फंस गए हैं। अनिश्चित हालात के चलते उनकी भारत वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के व्यापारी शैलेश जैन, प्रशांत विश्वकर्मा, संजय सिंघई और प्रवीण जैन 21 फरवरी को परिवार के साथ दुबई गए थे। सभी को 28 फरवरी को लौटना था। इसी दौरान क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। इससे वे वहीं रुकने को मजबूर हो गए हैं। दो वीडियो कर कहा- फिलहाल सुरक्षित हैं दुबई में फंसे व्यापारियों ने मंगलवार को दो वीडियो जारी करके अपनी स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में वे रुके हैं, वहां स्थिति अभी सामान्य और सुरक्षित है। हालांकि, एयरपोर्ट का संचालन और फ्लाइट्स फिर से कब सामान्य होंगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे चिंता बढ़ गई है। लगातार बढ़ते होटल खर्च ने बढ़ाई परेशानी व्यापारियों के मुताबिक लगातार बढ़ते होटल खर्च ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। तनावपूर्ण हालात के बीच कई होटलों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। लंबे समय तक ठहरने की मजबूरी से आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ होने के कारण मानसिक दबाव भी महसूस हो रहा है। सरकार से सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई फंसे हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार विशेष व्यवस्था कर जल्द उन्हें स्वदेश लाने की दिशा में कदम उठाएगी। ये खबर भी पढ़िए… आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके कारण यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) कल से बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- वर्चुअल गर्लफ्रेंड बनकर करोड़ों की कमाई:ऊंटों के होठों में इंजेक्शन लगाकर सुंदरता बढ़ाई; श्राप के डर से दो लड़कों की आपस में शादी
    Next Article
    पंचायत के सचिव जी अब डरावने अवतार में, सामने आया ‘Dalimb’ का First Look

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment