Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर के पास आरती-अजान के विवाद में बवाल:मंदिर से घसीटकर पीटने के आरोप, पथराव के बाद 49 लोग गिरफ्तार

    11 hours ago

    1

    0

    जबलपुर से 40 किमी दूर सिहोरा तहसील में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने थाना घेर लिया। पुलिस से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर मंदिर के सामने मस्जिद तोड़ी जाए। वहां नमाज अदा नहीं करने दी जाए। हिंदू संगठन के लोग सड़क पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें गुरुवार रात करीब 9 बजे 50-70 लोगों की भीड़ ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे थे। रात में ही खितौला, गोसलपुर, पनागर सहित 12 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और स्थिति झड़प तक पहुंच गई। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजा-आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला। मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रामजी गुप्ता के साथ भीड़ ने मारपीट की। विरोध करने पर 10 से 15 लोगों ने मंदिर में घुसने की कोशिश की। मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकालकर पीटा उन्होंने आगे आरोप लगाया कि साकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने मुझे मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे मैं गिर गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने मारपीट की। मेरे साथियों ने बीच-बचाव कर मुझे सुरक्षित बाहर निकाला। अंकेश के मुताबिक, जब हम घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान मंदिर का कांच टूट गया और कुछ लोग घायल हो गए। बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्जिद में काम चल रहा है, वहीं के पत्थर से हमला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि कुछ लोग मस्जिद की छत और गेट के पास से छिपकर पत्थर फेंक रहे थे। जिनके हाथ में जो भी पत्थर आया, उससे पथराव किया गया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान जारी एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संदिग्धों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के पहुंचने के बाद हालात सामान्य हो गए थे। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन सतर्क है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़...दो पक्षों में मारपीट-पथराव मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला के पेट से कैंची नुमा सर्जिकल टूल निकला:एक्स-रे में पता चला, बोली- 5 साल पहले ऑपरेशन हुआ, तब डॉक्टर ने लापरवाही की
    Next Article
    टॉक्सिक के धांसू टीजर में इन 5 डायलॉग्स ने मचाया गदर, आप भी हो जाएंगे दीवाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment