Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में केमिकल कंटेनर में आग लगी:4 घंटे बाद भी आग काबू नहीं मिला, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के मुरादाबाद मार्ग पर शुक्रवार शाम एक केमिकल कंटेनर में आग लग गई। कंटेनर में एक करोड़ रुपये से अधिक का केमिकल लदा था। आग के कारण धुएं का गुबार आसमान तक उठ रहा था और लपटें एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। चार घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। उक्त घटना शुक्रवार शाम लगभग 04:30 बजे जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर मालनी के पास हुई। अमरोहा की गजरौला स्थित एक फैक्ट्री से केमिकल भरकर यह कंटेनर संभल होते हुए हैदराबाद जा रहा था। पहले घटना की 7 तस्वीरें देखिए… कंटेनर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसे देखकर बाइक सवार लोगों ने शोर मचाया और चालक को वाहन रोकने के लिए कहा। चालक ने डाला खोलकर कूलर की घास नीचे फेंकनी शुरू की, लेकिन इसी दौरान आग भड़क उठी। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने आग से जलते ट्रक को कुछ दूरी पर एक होटल के पास ले गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में रखे केमिकल के कुछ ड्रम नीचे उतार लिए। इसके बावजूद, एक घंटे के भीतर आग तेजी से फैल गई। चालक ने बाद में ट्रक को संभल की ओर ले जाकर फिर मोड़ा और मुरादाबाद दिशा में सड़क किनारे एक गहरी खाई में उतार दिया, ताकि केमिकल के ड्रम नीचे गिर जाएं और कोई बड़ा हादसा टल सके। सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। संभल के अलावा अमरोहा और मुरादाबाद से दमकल विभाग की कुल 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर, सड़क के एक हिस्से को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक मैनेजर बनकर युवक के खाते से उड़ाए 11.41 लाख:जस्ट डायल से नंबर निकालना पड़ा भारी, झांसे में लेकर मोबाइल में डाउनलोड कराया फर्जी एप
    Next Article
    किताबी ज्ञान छोड़ स्टार्टअप की बारीकियां सीखने IIT कानपुर पहुंचे:CSJMU के छात्र बोले- नवाचार से बदलेगा नजरिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment