Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबरन किशोरी को रंग लगाने पर कुरावली में खूनी संघर्ष:होली पर रंग को लेकर बवाल, घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला, 8 घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में होली के दिन रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक किशोरी सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कुरावली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी भावेश पुत्र रामशंकर ने बताया कि बुधवार शाम उसकी 14 वर्षीय भतीजी जानू पुत्री विजय कुमार अपनी सहेलियों के साथ होली खेलने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का राहुल पुत्र सुधीर अपने साथियों के साथ पहुंचा और किशोरी को जबरन रंग लगाने लगा। किशोरी के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि राहुल, अनिल पुत्र फूल सिंह, सतीश पुत्र रूपराम, प्रमोद पुत्र सुरेंद्र, अभिषेक पुत्र रविंद्र सिंह और दो अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और ईंट-पत्थर भी चलाए। ग्रामीणों के पहुंचने पर भी विवाद नहीं थमा और हमलावरों ने धारदार हथियार से परिवार के लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में जानू की नाक में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि भावेश की पत्नी के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। विजय कुमार सहित अन्य के सिर फट गए। घायलों में कैलाश, शशि, सरला देवी, ज्योति, अजीत और गोलू भी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान:तेज आवाज साइलेंसर वाली बाइक सीज, नशे में चालकों के चालान
    Next Article
    कानपुर देहात में 5 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित:भैयादूज पर्व के चलते अवकाश सूची में संशोधन किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment