Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल; सुथार को पहली गेंद पर विकेट, गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    18 hours ago

    1

    0

    भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में 4 हजार रन और 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। तीसरे दिन बने रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. जडेजा के 350 विकेट पूरे जडेजा टेस्ट 4,000 से ज्यादा रन बनाने और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के केवल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंज इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी यह कारनामा कर चुके हैं। 2. जडेजा टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर जडेजा के कुल 351 विकेट हो गए हैं। वे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के रंगना हेराथ हैं। उनके नाम टेस्ट में 433 विकेट हैं। 3. डिकवेला की बिना टेस्ट शतक के 23वीं फिफ्टी श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला टेस्ट में बिना शतक लगाए अब तक 23 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं। वे पहले से इस मामले में नंबर-1 पर हैं। बिना शतक के 16 अर्धशतकों के साथ भारत के चेतन चौहान दूसरे स्थान पर हैं। यहां से मोमेंट्स… 1. दिन की चौथी गेंद पर ही भारतीय पारी सिमटी तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारत ने सिर्फ चौथी ही गेंद पर अपना आखिरी विकेट गंवा दिया। असिथा फर्नांडो की शॉर्ट बॉल पर प्रसिद्ध कृष्णा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद उनके दस्तानों से टकराकर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों में चली गई। भारत ने पिछले दिन के स्कोर में सिर्फ 2 रन जोड़ा और टीम 462 रन पर ऑलआउट हुई। 2. श्रीलंका ने दूसरी ही गेंद पर विकेट गंवाया श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने पारी की दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो का विकेट गंवा दिया। मोहम्मद सिराज की बाहर निकलती गेंद पर निशान ने शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और फर्स्ट स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल के हाथों में चली गई। शून्य के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। 3. मानव सुथार ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने आठवें ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। सुथार की ऑफ-स्टंप से अंदर आती गेंद को चांडीमल ने आगे बढ़कर खेला। गेंद दस्ताने को छूती हुई पीछे चली गई। ऋषभ पंत ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया। 4. गिल ने एक हाथ से डाइव लगाकर कैच लपका श्रीलंकाई पारी के 17वें ओवर में शुभमन गिल ने शानदार कैच लपका। कुलदीप यादव के ओवर की पहली गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने आगे बढ़कर हवा में शॉट खेला। कप्तान गिल ने बाईं ओर हवा में डाइव लगाकर एक हाथ से जमीन से कुछ इंच ऊपर बेहतरीन कैच लपका। 5. राहुल ने 20 रन पर डिकवेला का कैच छोड़ा केएल राहुल ने 35.4 ओवर में निरोशन डिकवेला का कैच छोड़ा, जो भारत को काफी मंहगा पड़ा। सुथार की ऑफ-स्टंप के बाहर जाती फ्लाइटेड गेंद पर डिकवेला ने कट शॉट खेला। गेंद बल्ले का किनारा लेकर राहुल के चेहरे की तरफ जा रही थी। राहुल ने हाथ बढ़ाकर खुद को चोट से तो बचा लिया, लेकिन कैच नहीं लपक सके। जब राहुल ने कैच छोड़ा, तब श्रीलंका ने 126 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे और डिकवेला 20 रन पर थे। इसके बाद डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली और 6वें विकेट के लिए सोनल दिनुषा के साथ 146 रन की साझेदारी कर दी। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका दौरे पर केएल राहुल ने बताया तैयारी का प्लान:टीम इंडिया के उपकप्तान बोले-अनुभव का फायदा उठाना और मौकों को भुनाना जरूरी श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने अपनी तैयारी और खेल को लेकर सोच साझा की है। BCCI के विशेष इंटरव्यू वीडियो ‘Turning Up Ft. KL Rahul’ में बातचीत के दौरान राहुल ने बताया कि लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद अनुभव का सही इस्तेमाल करना और मिले मौकों को भुनाना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून- पहले दिन एशियन ओपन में भारत का दबदबा:3 गोल्ड-3 सिल्वर समेत 8 मेडल जीते, मेडल टैली में चीन को भी पीछे छोड़ा
    Next Article
    एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की नई टीम, दरविश कप्तान:6 अनकैप्ड खिलाड़ी; 5 खिलाड़ियों के पास 10 से कम इंटरनेशनल मैचों का अनुभव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment