Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीएसटी चोरी को दोस्त के नाम खोल दी फर्जी फर्म:76 करोड़ रुपए का फर्जी लेन-देन पकड़ा गया, एफआईआर दर्ज

    10 hours ago

    2

    0

    जीएसटी चोरी करने के लिए शातिर ने दोस्त को रुपए का लालच देकर उसके नाम से फर्जी फर्म खोल ली। पंजाब नेशनल बैंक में चालू खाता खुलवाया गया। बैंक खाते से चार महीने में हुए 76.15 करोड़ रुपये के लेनदेन पर बैंक मैनेजर ने जीएसटी कार्यालय में सूचना दी। राज्य कर अधिकारी की ओर से की गई जांच में मामला इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) चोरी का पाया गया है। आरोपित पहले भी टैक्स की चोरी कर चुका है। राज्य कर अधिकारी ने लोहामंडी थाने में फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लोहामंडी थाने में राज्य कर अधिकारी अतुल कुमार गर्ग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक की बैंक कालोनी शाखा की मैनेजर तुलिका श्रीवास्तव ने सूचना दी कि पार्श्वनाथ प्रेरणा प्लाजा ताजनगरी के पते से पंजीकृत फर्म दिनेश ट्रेडर्स के चालू खाते से दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तक चार महीने में 76.15 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। जो कि घोषित आढ़त के व्यापार को देखते हुए अत्यधिक है। विभागीय जांच में पाया गया कि दिनेश अग्रवाल को आर्थिक प्रलोभन देकर उनके नाम से सुमित जिंदल ने कागजों में फर्म खोली थी। पूछताछ में दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उन्हें फर्म और उसके कारोबार के बारे में जानकारी नहीं है। सुमित जिंदल बुलाकर चेक व अन्य प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कराते थे। जांच में पाया गया है कि अकेले 17 करोड़ रुपये का लेनदेन शिव ट्रेडर्स से किया गया है, जो सुमित जिंदल के नाम से रजिस्टर्ड है। विभागीय जांच में पाया गया गया है कि आईटीसी पासआन कराने के लिए यह कागजों में फर्जी लेनदेन किया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लोहामंडी पुलिस जांच कर रही है। दूसरी फर्म का निरस्त किया गया था पंजीयन राज्य कर अधिकारी ने मुकदमे में कहा है कि सुमित जिंदल ने एसजे एंटरप्राइजेज नाम से वर्ष 2018 में एक फर्म पंजीकृत कराई थी। वर्ष 2020 में जीएसटी विभाग ने पंजीयन निरस्त कर दिया था। फर्म पर नौ करोड़ रुपये का बकाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएमश्री स्कूल में बच्चे-बच्चियों को हिजाब और टोपी पहनाई:संभल में प्रिंसिपल और सहायक टीचर निलंबित, FIR दर्ज, प्रभारी प्रधानाध्यापक भी सस्पेंड
    Next Article
    गोंडा में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा निकाली:गोंडा डीएम भी हुईं शामिल, महिलाओं के साथ जलाभिषेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment