Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएमश्री स्कूल में बच्चे-बच्चियों को हिजाब और टोपी पहनाई:संभल में प्रिंसिपल और सहायक टीचर निलंबित, FIR दर्ज, प्रभारी प्रधानाध्यापक भी सस्पेंड

    11 hours ago

    2

    0

    संभल के पीएमश्री विद्यालय में हिंदू बच्चे-बच्चियों को हिजाब और टोपी पहनाने के मामले में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही डीएम के निर्देश पर दोनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों बच्चों से स्कूल में अल्लामा इकबाल की लिखी "दुआ बनके तमन्ना मेरी" की प्रार्थना कराया जाता था। मामला तहसील एवं ब्लॉक संभल के गांव जालम सराय पीएमश्री विद्यालय का है। विद्यालय से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो भी सामने आए है। वीडियो में कुछ छात्राओं को हिजाब में और छात्रों को टोपी पहनकर इस्लामिक प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से 8 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वालेश कुमार, जो प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं, मौके पर मौजूद मिले। लेकिन बाकी स्टाफ अनुपस्थित था। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि वीडियो कुछ समय पुराना है, जब मोहम्मद अंजार अहमद स्कूल प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। वे फिलहाल मेडिकल लीव पर हैं। अधिकारियों के अनुसार जो तस्वीरें अभी की बताई जा रही हैं, उनमें वालेश कुमार ही प्रभारी प्रधानाध्यापक के तौर पर काम कर रहे हैं। इस मामले में सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज का नाम भी सामने आया है। वे उर्दू मौलवी शिक्षक के तौर पर 2014 से स्कूल में कार्यरत हैं। आरोप है कि वे स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देते थे। इसमें छात्राओं को हिजाब पहनने, सजदा करने जैसी बातें सिखाने और छात्रों को टोपी पहनकर आने के लिए प्रेरित करने जैसे आरोप शामिल हैं। आरोप यह भी है कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद और सहायक अध्यापक स्कूल परिसर में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया, जिससे सरकारी कामकाज में बाधा आई। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि दोनों पर अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन न करने, धार्मिक पक्ष को बढ़ावा देने, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव करने और धार्मिक असहिष्णुता फैलाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को निलंबित करते हुए FIR भी दर्ज कराई गई है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक को अपने कार्यों का निर्वाहन नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया है। डीएम अंकित खंडेलवाल ने सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर होना चाहिए और जो भी लापरवाही करते पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------------------- थार ने मां-5 साल की बेटी को कुचला, मौत:काशी में 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं वाराणसी में रविवार रात साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में छात्रा का नहाते वीडियो बनाया:आरोपी बोला-पुलिस से शिकायत वापस लो, वरना तुझे और तेरे बाप को बदनाम कर दूंगा
    Next Article
    जीएसटी चोरी को दोस्त के नाम खोल दी फर्जी फर्म:76 करोड़ रुपए का फर्जी लेन-देन पकड़ा गया, एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment