Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दो समर्थकों पर केस दर्ज:कब्रिस्तान में कब्र खोदने के विवाद में हुई कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव में 25 फरवरी को एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्र खोदने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शाह शब्बीर हुसैन उर्फ बबलू पुत्र स्व. शाह महमूद आलम भी मौके पर पहुंचे। शाह शब्बीर हुसैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौके पर जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान पुत्र गयासुद्दीन खान, रिजवान खान पुत्र मुस्ताक खान और तारिक खान उर्फ बाबू पुत्र राजू खान मौजूद थे। डॉ. सरफराज ने जेसीबी मशीन से कब्र खोदने की बात कही, जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद डॉ. सरफराज और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शाह शब्बीर हुसैन का आरोप है कि स्थानीय थानेदार ने उनका मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बजाय, डॉ. सरफराज खान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शाह शब्बीर हुसैन, उनके भतीजे और मोहल्ले के तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की पांच धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। शाह शब्बीर हुसैन के बड़े भाई और सभासद शाह नेयाज़ अहमद को जब इस एकतरफा कार्रवाई की जानकारी मिली, तो वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल, जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में बहन-बहनोई ने बनाए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:इंस्टाग्राम पर अश्लील ऑडियो-वीडियो वायरल कर 50 हजार और जेवर ऐंठे
    Next Article
    6500 में संपत्ति नामांतरण, पनकी से हटेगा कूड़े का पहाड़:नगर निगम होली उत्सव कराएगा, सड़कें होंगी रोशन, कार्यकारिणी बैठक में हुए अहम फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment