Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बहन-बहनोई ने बनाए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:इंस्टाग्राम पर अश्लील ऑडियो-वीडियो वायरल कर 50 हजार और जेवर ऐंठे

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी सगी बहन और बहनोई पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करन का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। थाना कुतुबशेर के अंबाला रोड स्थित सुभाषनगर निवासी कोमल कोहली ने तहरीर देकर बताया कि उसकी सगी बहन मनप्रीत कौर उर्फ नैना और बहनोई मिलन श्रीवास्तव, निवासी भगवती गार्डन, उत्तम नगर दिल्ली, पर ब्लैकमेलर का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शादी से पहले और बाद की निजी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और बदनामी का डर दिखाकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि दिसंबर 2025 में डर के कारण उसने 50 हजार रुपए नगद दिए। इतना ही नहीं, पैसों की कमी होने पर अपने सोने के जेवर भी आरोपियों को सौंप दिए। बावजूद इसके धमकियां बंद नहीं हुईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट 'HARMEET KOHLI STORY OF MY LIFE 20172025 PREET 8/8/88' बनाकर शादी से पहले की ऑडियो-वीडियो और कुछ फोटो अपलोड कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक पर गहरा असर पड़ा है। महिला का कहना है कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि तेरी गृहस्थी खराब करके रहेंगे और तुझे चैन से नहीं रहने देंगे। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना से उसकी पारिवारिक जिंदगी प्रभावित हुई है और वह समाज में सिर उठाकर चलने की स्थिति में नहीं रही। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का स्वागत:दीपक मौर्य बोले- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत
    Next Article
    जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि समेत दो समर्थकों पर केस दर्ज:कब्रिस्तान में कब्र खोदने के विवाद में हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment