Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंग की ओर बढ़ रहे हैं तुर्की-इजरायल? नेतन्याहू ने आग में घी डाल दिया

    16 hours ago

    2

    0

    नेतन्याहू कैबिनेट ने एक ऐसे फैसले को मंजूरी दे दी है जिसके बाद इजराइल और तुर्की में भयंकर बवाल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस प्रस्ताव में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑटोमन साम्राज्य के समय अर्मेनियाई लोगों की हुई मौतों को आधिकारिक तौर पर नरसंहार माना गया है। हालांकि इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए अभी इजराइली संसद की मंजूरी बाकी है। यह मुद्दा नया नहीं है। 1915 के आसपास हुई घटनाओं को लेकर आज भी दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई है। अर्मेनिया और कई देशों का कहना है कि उस दौर में करीब 15 लाख अर्मेनियाई लोगों की व्यवस्थित तरीके से हत्या कर दी गई थी। कई इतिहासकार इसे 20वीं सदी का पहला नरसंहार मानते हैं। दूसरी ओर तुर्की लगातार इस दावे को खारिज करता रहा है। उसका कहना है कि उस समय प्रथम विश्व युद्ध और गृह संघर्ष चल रहा था और लोगों की मौतें युद्ध की परिस्थितियों में हुई थी। इसलिए इसे नरसंहार नहीं कहा जा सकता। इसी वजह से तुर्की लंबे समय से दूसरे देशों से भी अपील करता रहा है कि वे इन घटनाओं को नरसंहार के रूप में मान्यता ना दें। इसे भी पढ़ें: लेबनान पर एटम बम जैसा बड़ा हमला, हिजबुल्ला ने खाई बदले की कसमदिलचस्प बात यह है कि इजराइल ने भी कई वर्षों तक इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी। माना जाता है कि वह तुर्की के साथ अपने संबंध खराब नहीं करना चाहता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। गजा युद्ध, लेबनान और ईरान से जुड़े तनावों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में लगातार गिरावट आई। अब ने अपना रुख बदल लिया है। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोनसार ने कहा कि अर्मेनियाई नरसंहार को नकारने और इतिहास बदलने की कोशिश की गई। उनके मुताबिक सही फैसला लेने में कभी देर नहीं होती और यह इजराइल का नैतिक और ऐतिहासिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सहित 32 देश पहले ही इन घटनाओं को नरसंहार के रूप में मान्यता दे चुके हैं। अब यह प्रस्ताव संसद में पेश किया जाएगा। हालांकि इस फैसले पर तुर्की की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: 2 दिनों में फिर से युद्ध शुरू होगा, नेतन्याहू ने ईरान को दी बड़ी धमकीइसी बीच एक और बड़ा सवाल उठ रहा है कि जिस इजराइल ने अब अरर्मेनिया नरसंहार को मान्यता देने की दिशा में कदम बढ़ाया है वही खुद गजा युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र और तुर्की समेत कई देशों ने इजराइल पर गजा में नरसंहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद शुरू हुए युद्ध में 73,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई गई है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के कुछ स्वतंत्र विशेषज्ञों ने भी इजराइल पर गंभीर आरोप दोहराए हैं। हालांकि इजराइल इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है। उसका कहना है कि वह आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाता और हमास नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इजराइल का यह फैसला तुर्की के साथ उसके रिश्तों को और ज्यादा खराब करेगा? 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ukraine के बाद अब इस देश पर हमला करेगा रूस? अमेरिका हुआ चौकन्ना
    Next Article
    IND vs ENG T20: मैच से पहले वैभव की धुआंधार नेट प्रैक्टिस, हर्षित राणा ने जमकर की हौसला अफजाई... तो डेब्यू तय? VIDEO

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment