Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहांगीराबाद हाईस्कूल में प्रथम वार्षिकोत्सव 'आरम्भ' आयोजित:छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं , खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जहांगीराबाद स्थित राजकीय हाईस्कूल में बुधवार को विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव “आरम्भ” बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, राधा-कृष्ण लीला, शिव-पार्वती नृत्य एवं “देश रंगीला-रंगीला” जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुति ने अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पीटी प्रदर्शन, ऊंची कूद और दौड़ प्रतियोगिता शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से फैजान एवं कोमल को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापिका संगीता सिंह द्वारा ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत छात्रों में सुरुचि, दीपक कुमार, मोइनुद्दीन, शनि, प्रिया देवी, हिमांशू, अमन, रोहित यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक आशीष कुमार गुप्ता, राधेश्याम सचान, मुमताज अली, अनिल कुमार सचान, संध्या, रिंकी चौरसिया, सपना सिंह, आस्था, अनीता साहू, सुप्रभा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव में होगी सूफी-वॉलीबुड नाइट, कॉमेडी शो भी होगा:डीएम ने आयोजन स्थल पर चल रहीं तैयारियों का किया निरीक्षण, 18-27 फरवरी तक होगा महोत्सव
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता पर बेसिक शिक्षकों का प्रदर्शन:केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका, वादाखिलाफी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment