Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताज महोत्सव में होगी सूफी-वॉलीबुड नाइट, कॉमेडी शो भी होगा:डीएम ने आयोजन स्थल पर चल रहीं तैयारियों का किया निरीक्षण, 18-27 फरवरी तक होगा महोत्सव

    10 hours ago

    1

    0

    आगरा में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले ताज महोत्सव की तैयारियों का डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जायजा निरीक्षण किया। इस बार शिल्पग्राम के स्थान पर फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड पर यह महोत्सव होगा। इसके लिए यहां वृहत स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीएम ने बताया-10 दिवसीय महोत्सव के दौरान सूफी और वॉलीबुड नाइट के साथ ही कॉमेडी शो भी होगा। देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। डीएम ने सभी शहरवासियों से महोत्सव में पहुंचने की अपील की है। इस बार ताज महोत्सव में पिछले महोत्सव की अपेक्षा 200 अधिक स्टॉल होंगी। 10 दिन तक चलने वाले ताज महोत्सव की शुरुआत 18 फरवरी से होगी। यह 27 फरवरी तक चलेगा। ताज महोत्सव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए डीएम ने टाटा ग्राउंड में बन रहे विभिन्न स्टॉलों का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ताज महोत्सव-2026 के प्रस्तावित नवीन स्थल पर ले-आउट प्लान के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर कार्य शुरू कर दिए हैं। लगभग 4 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग होगी। फतेहाबाद रोड व ताजनगरी रोड दोनों साइड से एंट्री और एक्जिट होगी। प्रस्तावित मुख्य मंच, कलाकारों के लिए ग्रीन रूम, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लावर शो व ओडीओपी प्रदर्शनी स्थान, शौचालय बनाए जा रहे हैं। पिछले वर्ष 300 स्टॉल के सापेक्ष इस बार ताज महोत्सव 2026 में 500 स्टॉल लगाई जा रही हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि ताज महोत्सव में इस बार आगरा मंडल के बेहतरीन उत्पादों, ओडीओपी उत्पादों और यूपी हैण्डीक्राफ्ट, कार्पेट, पॉटरी के बेस्ट स्टालें लगवाईं जाएं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टालों का आवंटन किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरयू में डूब रही युवती को नाविकों ने बचाया, VIDEO:प्रेमी से नाराज होकर नदी में लगाई थी छलांग, पुलिस बोली- 6 महीने पुराना है मामला
    Next Article
    जहांगीराबाद हाईस्कूल में प्रथम वार्षिकोत्सव 'आरम्भ' आयोजित:छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं , खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment