Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौहर ओवरब्रिज पर अर्टिगा-बलेनो भिड़ंत, सात घायल:रामपुर में चार जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह अर्टिगा और बलेनो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कुल सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। अर्टिगा कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि घायलों में पांच वर्षीय जिया नूर, 50 वर्षीय नवी अहमद, 25 वर्षीय समशाद और 25 वर्षीय रवीना शामिल हैं। सभी घायलों का इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। देखें, 3 तस्वीरें… बलेनो कार में सवार तीन अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हें तत्काल किसी अन्य वाहन से दूसरे अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, इन घायलों की पहचान और स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की सीधी भिड़ंत की पुष्टि हुई है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस पूरी घटना और घायलों के संबंध में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 229 हज जायरीनों को लगा टीका:मदरसा दारुल उलूम जामिया सल्फिया में लगा तरबियती कैंप, बताया गया एहराम बांधने का तरीका
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची, ई-मेल में LTTE-पाकिस्तान ISI लिखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment