Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के 229 हज जायरीनों को लगा टीका:मदरसा दारुल उलूम जामिया सल्फिया में लगा तरबियती कैंप, बताया गया एहराम बांधने का तरीका

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के मदरसा मरकजी दारुल उलूम जामिया सल्फिया रेवड़ी तालाब में हज जायरीनों के लिए तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। इस तरबियती कैंप में जायरीनों का टीकाकरण किया गया साथ ही उन्हें एहराम बांधने का तरीका बताया गया और हज पर क्या ले जाना है और क्या नहीं इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 229 हज जायरीन कैंप में पहुंचे थे। कैंप की शुरुआत मौलाना अब्दुल्ला सऊद की कुरानखानी से हुआ। इस दौरान मदरसा शिक्षा परिषद् के पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। 761 वाराणसी से हज पर होंगे रवाना इस संबंध में मास्टर ट्रेनर हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया - इस साल वाराणसी से 761 जायरीन हज की मुक़द्दस यात्रा पर रवाना होंगे। जिनके जरूरी वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें हज पर जाने के आदाब( तौर-तरीके) भी सिखाये जा रहे हैं। इसी क्रम में मदरसा मरकजी दारुल उलूम सल्फिया, रेवड़ी तालाब में हज तरबियती कैंप लगाया गया है। जिसमें कुल 299 जायरीन पहुंचे थे। यह दूसरा कैंप था। इसके बाद दो कैंप और लगाए जाएंगे। जायरीनों को लगा टीका, बताए गए हज की नियम इस दौरान मौजूद मुफ्ती शमीम अहमद अल हुसैनी ने हज उमराह और औरतों के मसले पर कुरान और हदीस की रौशनी में जानकारी दी। उसके बाद हाजी मोहम्मद इमरान मास्टर हज ट्रेनर ने घर से लेकर एअरपोर्ट तक क्या क्या सामान लेकर जाना है।इसके बारे में जानकारी दी और हज व उमराह के बारे बताया और एहराम बांधने का तरीका बताया।साथ ही जरूरी हिदायत भी दी। हाजी अब्दुल रहमान ने हज से वापसी की पैकिंग के बारे में और हज के मौके पर जायरीनों को क्या करना है और क्या नहीं करना है उसके बारे मे बताया। इस दौरान सभी को जरूरी टीका लगाया गया। सरकार कर रही सभी इंतजाम इस दौरान मौजूद डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा - हज पर जाने वाले जायरीनों को यह हज मुबारक हो। हमारी सरकार लगातार हज के सफर को आसान कर रही है। हर जगह कुछ कमी रह जाती है लेकिन जायरीन ये बिलकुल भी न सोचे की हम 6 लाख रुपए खर्च करके जा रहे हैं और एहमें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवदत्त पडि्डकल ने रणजी सेमीफाइनल में जड़ी डबल सेंचुरी:कर्नाटक ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर, आदित्य रावत ने झटके 3 विकेट
    Next Article
    जौहर ओवरब्रिज पर अर्टिगा-बलेनो भिड़ंत, सात घायल:रामपुर में चार जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment