Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को सपाइयों का प्रदर्शन:हमीरपुर में डीएम को दिया ज्ञापन, कहा- गरीबों की शिक्षा पर हमला अस्वीकार्य

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में सोमवार दोपहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश को वापस लेने और यूनिवर्सिटी को बचाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के बच्चे बेहद कम शुल्क पर शिक्षा प्राप्त करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है और गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 38 भवनों को गिराने का आदेश दिया महेश कश्यप ने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने का आदेश दिया गया है, जिसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जिस संस्थान में गरीब और मजदूर वर्ग के बच्चे मात्र 25 रुपये में शिक्षा प्राप्त कर रहे हों, उसे समाप्त करने के बजाय संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौहर-विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग:सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    सांसद रवि किशन भगवान श्रीराम की भूमिका निभाएंगे:15 से 25 जनवरी तक इस बार होगी अयोध्या की रामलीला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment