Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई के घर सीबीआई का छापा, भूमि कागजात जब्त:आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई, शिक्षक भाई पर भी केस

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पंकज दुबे के घर छापेमारी की। शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई में 62 डिसमिल भूमि के बैनामा से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। इस प्रकरण में जेई पंकज दुबे के शिक्षक भाई पवन दुबे के विरुद्ध भी लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीबीआई टीम ने सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव स्थित जेई के पैतृक आवास पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई और सुबह लगभग सात बजे तक चली। सीबीआई की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने मकान में रखे दस्तावेज, जमीन के कागजात और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। यह तलाशी अभियान करीब चार से पांच घंटे तक चला। परिजनों के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व कुसमापुर क्षेत्र में दो गाटा नंबरों की कुल 62 डिसमिल जमीन का बैनामा कराया गया था। सीबीआई टीम इन दोनों बैनामों से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई है। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि भूमि खरीदने में इस्तेमाल किए गए धन का स्रोत क्या था और क्या यह घोषित आय से अधिक है। ठेंगवल दुबे गांव निवासी दीनदयाल दुबे के बड़े पुत्र पवन दुबे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और परिवार के साथ गांव के मकान में रहते हैं। छोटे पुत्र पंकज दुबे और उनकी पत्नी दोनों लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। छापेमारी की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया, हालांकि स्थानीय लोग इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गांव में फोटो और वीडियो बनाने पर भी लोगों ने आपत्ति जताई। एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई सीबीआई की यह कार्रवाई सिर्फ देवरिया तक सीमित नहीं रही। एजेंसी ने लखनऊ के चार ठिकानों के अलावा गाजीपुर, देवरिया और भुवनेश्वर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर समन्वित छापेमारी की। गाजीपुर में ठेकेदार बबलू सिंह यादव के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि इन स्थानों से दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल उपकरणों और संभावित वित्तीय लेनदेन से जुड़े साक्ष्य भी खंगाले गए। वाप्कोस परियोजनाओं में अनियमितता के आरोप जांच में सामने आया है कि पंकज दुबे पूर्व में वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (वाप्कोस) से जुड़े परियोजना कार्यों में संलग्न थे। आरोप है कि परियोजना प्रबंधक के रूप में निविदा जारी करने, अनुबंध/एलओए देने और बिल भुगतान की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं। शिकायत के अनुसार ठेके दिलाने और एलओए जारी करने के बदले अवैध वसूली की जाती थी। हवाला लेनदेन और बेनामी संपत्ति की जांच जांच एजेंसियों को आशंका है कि कथित अवैध लेनदेन का कुछ हिस्सा हवाला चैनलों के माध्यम से किया गया हो सकता है। बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल ट्रांजैक्शन और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि खरीदी गई संपत्तियां बेनामी तो नहीं हैं और क्या इनमें शिक्षक भाई की भूमिका रही है। एफआईआर और आगे की कार्रवाई एसीबी लखनऊ ने पंकज दुबे समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में शिक्षक भाई के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड मांगी जा सकती है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। सीबीआई का कहना है कि जांच अभी जारी है। जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-दिल्ली में 250 कार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश:फॉर्च्यूनर 4 लाख और स्कॉर्पियो 3 लाख में बेचते थे, गाजियाबाद में 2 गिरफ्तार
    Next Article
    राकेश पाल ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त:कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई, संगठन को मजबूती की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment