Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राकेश पाल ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त:कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई, संगठन को मजबूती की उम्मीद

    4 hours ago

    1

    0

    भदोही में राकेश पाल को ओबीसी कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे ब्लॉक सुरियावा के ग्राम सभा पट्टी बेजांव के निवासी हैं। उनके मनोनयन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी और कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि राकेश पाल एक कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में ओबीसी कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा, जिससे पिछड़े वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन जनपद में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। प्रदेश महासचिव नाजिम अली और कार्यकारी जिलाध्यक्ष सेवादल संदीप कुमार दुबे ने भी राकेश पाल के मनोनयन को संगठन के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व से ओबीसी वर्ग की आवाज को मजबूती मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौहान और नगर अध्यक्ष करन मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि यह मनोनयन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन', सुरेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, संतोष कुमार धोबी, रमाशंकर बिंद, धीरज बिन्द, इम्तियाज अली उर्फ पप्पू, नितिन सिंह, आशीष विश्वकर्मा, मुस्ताक अंसारी, धीरज पाल, सुमित शुक्ला 'चिंटू', नसरुल्लाह हाशमी, साद अनवर, अयान अंसारी, राजू गौतम, राजेश सरोज, उदय गौतम, अमृत लाल और जल्लू यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेई के घर सीबीआई का छापा, भूमि कागजात जब्त:आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई, शिक्षक भाई पर भी केस
    Next Article
    ‘हसीना मान जाएगी’ के सीक्वल की तैयारी शुरू:दो टॉप एक्टर्स की होगी कास्टिंग, फरहाद सामजी करेंगे निर्देशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment