Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेई साथ धक्का मुक्की, मेड के साथ मारपीट का आरोप:रास्ते पर नाली खुदाई के दौरान विवाद, भाजपा नेता पर लगाया आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम के पास नाली खुदाई के दौरान विवाद हो गया। नगर पालिका के निर्माण गैंग के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता नर्सिंग होम के संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवर अभियंता (जेई) के साथ धक्का-मुक्की की और निर्माण मेड के साथ मारपीट की। इस संबंध में मेड की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। कादरी गेट थाने में दी गई तहरीर में नगर पालिका की निर्माण मेड ने बताया कि वे अवर अभियंता के निर्देश पर जल निकासी के लिए 10 मीटर नाली की खुदाई कर रहे थे। कार्य के दौरान नर्सिंग होम के संचालक अपने साथियों सहित मौके पर आए और काम बंद करने की धमकी दी। मेड ने आरोप लगाया कि अवर अभियंता के साथ अभद्रता की गई और उन्हें धक्का दिया गया। जब मेड ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो एक युवक ने उनका फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। फोन छीनने के बाद जबरन फेस आईडी का इस्तेमाल कर उनके फोन से वीडियो डिलीट कर दिया गया। मेड ने यह भी आरोप लगाया कि दो युवकों ने उनकी गर्दन दबाकर जमीन में झुका दिया और दोबारा वहां दिखने पर जान से मारने की धमकी दी। कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नाली बनाने की बात कही जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं होता बताया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनोद कुमार से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतिम चरण में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण की तैयारी:आयुक्त-आईजी ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बंदियों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता की हासिल:हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी और इंटरमीडिएट में भी सफलता प्राप्त की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment