Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीजा ने बोलेरो से 2-सालों समेत 3 को रौंदा:नाबालिग साली को भगाकर ले गया; पुलिस ने समझौते के लिए बुलाया था

    15 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में नाबालिग साली के साथ भागे आरोपी जीजा ने उसके दो भाइयों और एक दोस्त को बोलेरो से कुचलकर मार डाला। चौकी प्रभारी ने आरोपी जीजा और लड़की के परिवार वालों को समझौते के लिए बुलाया था। तभी दोनों पक्षों के बीच चौकी पर ही विवाद हो गया। दरोगा ने देर रात होने के चलते सभी को वापस भेज दिया। लड़की भी आरोपी के साथ ही चली गई। लड़की के दो भाई अपने एक दोस्त बाइक से लौट रहे थे। तभी आरोपी जीजा ने बोलेरो से उनकी बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में दोनों भाइयों और उनके दोस्त की मौत हो गई। वहीं, भागने के दौरान आरोपी ने दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए। घटना रविवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बांदा-सागर मार्ग पर जोनिहा गांव के पास की है। 3 तस्वीरें देखिए... अब पूरी घटना विस्तार से… बड़ी देवरी गांव निवासी सत्यवान सोनी की बड़ी बहन शशि की शादी सात साल पहले पड़ोसी गांव के दीपक (27) से हुई थी। दीपक शादी-पार्टियों में कार बुकिंग का काम करता था। सत्यवान की मौसी की 17 साल की नाबालिग बेटी भी उनके साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक, दीपक का ससुराल आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी अपनी मौसेरी साली से नजदीकियां बढ़ गईं। एक हफ्ते पहले दीपक उसी साली के साथ फरार हो गया। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, लेकिन कोई सुलह नहीं हो सकी। सत्यवान ने जोनिहा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। रविवार शाम करीब 6 बजे चौकी प्रभारी अजीत सिंह पटेल ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया। दीपक बोलेरो से नाबालिग साली को लेकर चौकी पहुंचा। जबकि दूसरी ओर से सत्यवान सोनी, उसका मौसेरा भाई मनोज और दोस्त अन्नू सोनकर एक बाइक से पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। चौकी से लौटते समय बोलेरो से मारी टक्कर देर रात होने के चलते चौकी प्रभारी ने नाबालिग को आरोपी दीपक के साथ घर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद सभी वहां से निकल गए। दीपक बोलेरो से आगे चल रहा था, जबकि बाइक सवार तीनों युवक पीछे थे। चौकी से करीब 4 किलोमीटर दूर बांदा-सागर मार्ग पर दीपक ने अचानक बोलेरो मोड़ी। स्पीड में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दीपक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जोनिहा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज सोनी (18) और अन्नू सोनकर (45) को मृत घोषित कर दिया। घायल सत्यवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक ने बोलेरो से दो अन्य बाइकों को भी टक्कर मार दी। एक बाइक पर दरियापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (30) अपनी बहन ममता (35), भांजे अर्पित (10) और भांजी पल्लवी (8) के साथ जा रहे थे, जो हादसे में घायल हो गए। वहीं, दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। मां की मौत के बाद मौसी के घर रह रही थी नाबालिग सत्यवान की मां गीता देवी ने बताया- मेरी बहन की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। 5 साल की उम्र से मेरी भतीजी साथ ही रहती है। यहीं से पढ़ाई-लिखाई चल रही है।गीता देवी ने बताया- सत्यवान फास्ट फूड की दुकान चलाता था। मनोज मजदूरी करता था। दोनों की शादी नहीं हुई थी। अन्नू सोनकर गांव में खेतीबाड़ी करता है। लड़की के नाम कानपुर में बड़ा मकान सत्यवान के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया- नाबालिग लड़की के पिता ने दूसरी शादी करने से पहले उसके नाम कानपुर में एक बड़ा मकान कर दिया था। इसके अलावा भी काफी प्रॉपर्टी है। इसी के लालच में दीपक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया था। भाई बोला- पुलिस ने गाड़ी बदलने का प्रयास किया मृतक सत्यवान के बड़े भाई सनी ने पोस्टमॉर्टम हाउस में आरोप लगाते हुए कहा- मेरी मौसी की बेटी बचपन से ही हमारे साथ रह रही थी। 3 साल पहले मौसी की मौत के बाद मौसा ने दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन पहले मेरे बहनोई और बहन नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले गए। कल जब हम लोग चौकी पहुंचे तो वहां मौसी की बेटी ने हमारे साथ रहने से इनकार कर दिया। मेरे बहन-बहनोई के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इन लोगों ने वहां से जाते समय मेरी मां को धक्का देकर गिरा दिया। सत्यवान ने कार का पीछा किया। कोरवा गांव के जंगल के पास कार रोकी। उस पर लोहे के रॉड से हमला कर उसे मार डाला। जब मेरे गांव का एक लड़का अन्नू सोनकर और किशोरी की सौतेली मां मनोज सोनी पहुंचे तो इन लोगों पर भी गाड़ी चढ़ाकर मार दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले गाड़ी बदलने का प्रयास किया, लेकिन जब हम लोगों ने उच्च स्तर पर बातचीत की, तो उसी गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी के नाम एक प्लाट है, जिसे अपने नाम करने के लिए पूरी वारदात को अंजाम दिया गया । SP अभिनव मांगलिक ने बताया- हादसे के बाद जिला अस्पताल में सत्यवान ने दीपक का नाम लिया था। बताया था कि वह उसकी मौसेरी बहन को भगा ले गया है। उसने टक्कर मारी है। दीपक की तलाश की जा रही है। ----------------- ये खबर भी पढ़िए… दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत:हापुड़ में बस को टक्कर मारकर उसी पर पलटा ट्रक; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी यूपी के हापुड़ में रविवार देर रात 1.30 बजे बारातियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 बारातियों समेत 6 की मौके पर मौत हो गई। 7 गंभीर हैं। बारात गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई थी। बस में कुल 13 बाराती थे। बाकी दूसरी कारों से पीछे आ रहे थे। शादी के बाद वापस लौटते वक्त बस रोड किनारे खड़ी थी। रास्ता काफी सकरा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोड की ढलान पर पहले बस पलटी, फिर बेकाबू ट्रक भी उस पर पलट गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नोएडा में बवाल, 200 गाड़ियां तोड़ीं-फूंकीं; SDM लंबी छुट्‌टी पर गईं; REEL बना रही लड़की की मौत
    Next Article
    स्मार्ट प्रीपेड मीटर मामले की शिकायत लोकसभा याचिका समिति में:3.80 करोड़ उपभोक्ताओं पर असर, बिना सहमति 70 लाख मीटर बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment