Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ में बंद घर से लाखों की चोरी:दीवार फांदकर भीतर घुसे, फिर ग्रिल काटी; CCTV में कैद हुए दो शातिर चोर

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में शातिर चोरों ने पुलिस का पहरा होने के बाद भी बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर पर ताला लगाकर बेटे से कनाडा मिलने गए बुजुर्ग दंपति के घर को चोरो ने निशाना बनाया है। जबकि चोरी वाले घर से चंद कदम की दूरी पर पुलिस फोर्स तैनात रहती है। इसके बाद भी शातिर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कानपुर में मौजूद भांजे की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। भांजे की मानें तो अब उनके मामा के आने के बाद ही कितने की चोरी हुई है। चोर सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं। वारदात से पहले चोरों ने 2 दिन तक रेकी की थी। कनाडा बेटे के पास गया था परिवार अनवरगंज बांसी मंडी में रहने वाले जैन रसूल ने बताया कि जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में उनके मामा अतीक वोहरा का बंगला है। मामा सेंट्रल गर्वमेंट से रिटायर और चमनगंज के मोहम्मदिया अस्पताल के ट्रस्टी भी हैं। जबकि मामी सहर वोहरा घरेलू महिला हैं। उनका एक बेटा दिल्ली और दूसरा कनाडा में रहता है। बुजुर्ग दंपति घर में ताला लगाकर पहले दिल्ली और फिर वहां से दूसरे बेटे के पास कनाडा चले गए थे। अतीक के पड़ोसी इरशाद आलम ने रविवार रात को उनके घर की लाइट जलते देखी तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी अतीक वोहरा को दी। जानकारी मिलते ही अतीक ने अपने भांजे जैन रसूल को घर पर भेजा। लॉकर, आलमारी से फिंगर प्रिंट लिए जैन घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो दंग रह गया। शातिर चोर खिड़की ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। इसके साथ ही कई जगह पल्ले तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। कमरे में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर भी टूटा पड़ा था। जैन ने मामले की जानकारी फौरन जाजमऊ थाने की पुलिस को दी। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी टूटे हुए लॉकर, आलमारी और दरवाजों के हैंडल से फिंगर प्रिंट लिए। करीब तीन घंटे तक देर रात पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया और वापस लौट गई। इसके बाद जैन रसूल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें अहम साक्ष्य मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी दो चोर कैद हुए हैं। जल्द ही शातिर चोरों को अरेस्ट करके चोरी का खुलासा किया जाएगा। CCTV में कैद हुए शातिर चोर पुलिस को जांच के दौरान CCTV कैमरे दिखवाने से पता चला की 2 लोगो ने घर मे रविवार सुबह घुसकर चोरी कर ली है। सीसीटीवी में दो चोर घर के अंदर घुसते दिखाई दे रहें हैं। एक चोर काली और दूसरा चोर लाल रंग की टी-शर्ट पहने कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में कैद दोनों युवकों के हुलिया के आधार पर उनकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जाजमऊ के जिस विवादित प्लॉट पर घर फूंकने के आरोप में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल में बंद हैं। उसी मोहल्ले में यह चोरी की वारदात हुई है। इस घर के बाहर वारदात के बाद से पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। पुलिस वालों की तैनाती स्थल से महज 30 मीटर की दायरे में यह घटना हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ पुलिस 2 दुष्कर्म आरोपियों को किया गिरफ्तार:दो नाबालिग बहनों को नास्ता करने का बहाने होटल में बुलाया
    Next Article
    मैनपुरी में नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म:दो आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज; अश्लील वीडियो बनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment